पत्नी को अयोध्या ले जाना पड़ा भारी, पति को थमा दिया तलाक का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Rahul Garhwal | Jan 25, 2024, 18:49 IST
Share
पत्नी को अयोध्या ले जाना पड़ा भारी, पति को थमा दिया तलाक का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?
पत्नी को अयोध्या ले जाना पड़ा भारी, पति को थमा दिया तलाक का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?

पत्नी को अयोध्या ले जाना भारी पड़ा, पति को तलाक का नोटिस थमा दिया।

BHOPAL. भोपाल में एक पत्नी ने पति को इसलिए तलाक का नोटिस थमा दिया, क्योंकि वो उसे अयोध्या ले गया था। पति ने पत्नी को गोवा ले जाने का वादा किया था, लेकिन वो उसे अयोध्या ले गया। पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया है।

मां को मंदिर दर्शन कराने के लिए बनाया था प्लान

दंपति भोपाल के पिपलानी इलाके में रहते हैं। दोनों की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। पति IT इंजीनियर है और उसकी अच्छी-खासी सैलरी है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने उसे गोवा ले जाने की बजाय अयोध्या और बनारस ले गया। ये बात पति ने एक दिन पहले बताई थी, क्योंकि उनकी मां को मंदिर दर्शन करना था।

घरवालों को ज्यादा वक्त देता है पति

पत्नी अयोध्या-बनारस की ट्रिप पर तो चली गई। जब वापस लौटी तो इस बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ। पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दे दिया। रिलेशनशिप काउंसलर का कहना है कि पत्नी ने इसे धोखा बताते हुए भरोसा तोड़ना बताया है और आरोप लगाया है कि पति उससे ज्यादा घरवालों को समय देता है, जिससे उसे शादी की शुरुआत से ही नजरअंदाज होना महसूस हो रहा है। फिलहाल पति और पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • पति-पत्नी का तलाक
  • divorce of husband and wife
  • divorce notice to husband in Bhopal
  • divorce notice on taking to Ayodhya
  • भोपाल में पति को तलाक का नोटिस
  • अयोध्या ले जाने पर तलाक का नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा