पति करता था परेशान, करवा चौथ से पहले 3 बच्चों संग नदी में कूदी महिला
Raj Singh | Oct 20, 2024, 10:05 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर करवा चौथ से पहले अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर आई है। जिले में एक नदी से 21 वर्षीय लड़की और उसके दो भाई-बहनों के शव बरामद हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले तीनों अपनी मां के साथ लापता हो गए थे। ग्वालियर पुलिस के मुताबिक घरेलू हिंसा के चलते यह घटना हुई और सभी ने आत्महत्या की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जिले के कल्याणी गांव की रहने वाली ममता जाटव 15 अक्टूबर को अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसी दिन पुलिस को धूमेश्वर धाम के पास सिंह नदी के किनारे एक बैग मिला, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में ममता ने अपने पति द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था। पत्र में लिखा था कि वह बच्चों के साथ आत्महत्या करने जा रही है।
उज्जैन की कोचिंग में जन्मदिन मनाने के बाद, रेलवे ब्रिज से कूदकर छात्रा ने दे दी जान
शनिवार को एसडीईआरएफ की टीम ने ममता की बेटियों भावना, भूमिका और बेटे किट्टू के शव नदी से बरामद किए। एएसपी शर्मा ने बताया कि ममता का शव अभी भी लापता है, उसकी तलाश जारी है। इस बीच पुलिस इस पूरे मामले में ममता के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस, ममता द्वारा अपने पति पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इस बीच पुलिस की टीम ममता की तलाश में जुटी हुई है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
पुलिसि को मिला सुसाइड नोट
उज्जैन की कोचिंग में जन्मदिन मनाने के बाद, रेलवे ब्रिज से कूदकर छात्रा ने दे दी जान
ममता का शव अभी तक बरामद नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari