MP में IAS को सड़कों से आवारा मवेशी हटाने की जिम्मेदारी , अधिकारियों की कमेटी तैयार , 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Vikram Jain | Aug 19, 2024, 15:39 IST
Share
IAS officers committee formed to remove stray cattle from the road
IAS officers committee formed to remove stray cattle from the road

मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रमुख मार्गों पर बैठने वाले आवारा मवेशी के नियंत्रण के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए अधिकारियों की समिति का गठन किया है। यह अभियान पांच सीनियर आईएएस अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में वरिष्ठ IAS अधिकारी की निगरानी में अगले 15 दिन तक सड़क से आवारा मवेशियों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों की समस्या पर गंभीरता जताते हुए मध्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। चीफ सेक्रेटरी के आदेश पर आवारा मवेशी के नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस समिति की अध्यक्षता गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन मिश्रा करेंगे।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य

जानकारी के अनुसार प्रमुख मार्गों पर पर बैठने वाले आवारा मवेशी के नियंत्रण और इन पशुओं से होने वाली समस्या को कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रमुख सड़कों पर 15 दिन तक चलेगा। साथ ही सरकार ने आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे। इन सुझावों को अभियान में शामिल किया जाएगा। सरकार ने कमेटी गठन के साथ ही अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

सीनियर अधिकारियों की देखरेख चलेगा अभियान

बता दें कि इससे पहले सरकार ने सभी जिले के अधिकारियों को मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या के निपटारे के निर्देश दिए थे। अब इसके बाद चीफ सेकेट्री के आदेश पर एमपी में आवारा मवेशी के नियंत्रण के लिए 15 दिन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 सीनियर आईएएस अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष और सदस्य ये होंगे...

सड़कों पर आवारा मवेशियों को बैठने से रोकने बनाई गई नई समिति का अध्यक्ष गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को बनाया गया हैं। साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इस समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिवों को सदस्य बनाया गया है। साथ ही प्रमुख सचिव शहरी आवास एवं विकास विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे।

हाईवे पर हादसों का शिकार हो रहे मवेशी

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने में एमपी की 6 प्रमुख शहरों से निकलने वाले हाईवे पर हुए हादसों में 93 गायों की मौत हो गई है। साथ ही 295 गायों घायल हुई हैं। यह हादसे भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, देवास, और राजगढ़ जिलों से जुड़े हाईवे पर हुए है।

सीएम मोहन ने दिए सख्त निर्देश

बता दें कि बारिश के दिनों में आवारा मवेशियों के कारण सड़क हादसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में आवारा मवेशियों से होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए और सड़क हादसों में कमी लाई जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी में आवारा मवेशी पर नियंत्रण
  • आवारा मवेशी को हटाने समिति का गठन
  • IAS को आवारा मवेशी हटाने का काम
  • एमपी में आवारा मवेशी हटाने का अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा