IAS संजय दुबे बनेंगे अपर मुख्य सचिव, संजय बंदोपाध्याय इसी महीने होंगे रिटायर
Jitendra Shrivastava | Aug 26, 2024, 16:48 IST
thesootr
मध्यप्रदेश शासन में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। IAS संजय दुबे 1993 बैच के अधिकारी हैं। 31 अगस्त को पदोन्नति के आदेश जारी होंगे...
BHOPAL. मध्यप्रदेश शासन में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ( IAS Sanjay Dubey) को मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय (Sanjay Bandopadhyay) इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। इनके रिटायर होने पर जगह 1993 बैच के IAS अफसर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय का इसी महीने रिटायरमेंट होने जा रहा है। उनकी सेवानिवृत्ति पर 1993 बैच के IAS अफसर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नति करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। संजय दुबे को सामान्य प्रशासन विभाग में ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत करने के आदेश 31 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। संजय दुबे 93 बैच के पहले अधिकारी हैं जिनको ACS बनाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
IAS transfer : 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय दुबे को जीएडी तो मनीष रस्तोगी को वित्त विभाग में भेजा
IAS मेडम- सामान जब्त करके लौटाया ही नहीं, अब कोर्ट ने सुना दी ये सजा
मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन सितंबर में समाप्त हो रहा है। उन्हें यदि एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो मुख्य सचिव वेतनमान का एक पद और रिक्त हो जाएगा। इस पद पर नीरज मंडलोई को पदोन्नत किया जा सकता है। 93 बैच के ही अधिकारी नगरीय विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को सितंबर या नवंबर में अपर मुख्य सचिव बनने का मौका मिल पाएगा। यदि वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला तो फिर नीरज मंडलोई को नवंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया जाएगा।
देखें वीडियो...
93 बैच के पहले अधिकारी हैं दुबे जो ACS बनेंगे
ये खबर भी पढ़ें...
IAS transfer : 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय दुबे को जीएडी तो मनीष रस्तोगी को वित्त विभाग में भेजा
IAS मेडम- सामान जब्त करके लौटाया ही नहीं, अब कोर्ट ने सुना दी ये सजा
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई भी मिलेगा मौका
देखें वीडियो...
thesootr links
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari