SIT ने लिए आईएएस संतोष वर्मा के हस्ताक्षर के नमूने, जज रावत की कोर्ट के फर्जी आदेश का मामला
Sanjay Gupta | May 31, 2026, 12:49 IST
ias santosh verma fake court order case
इंदौर में जज विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट के फर्जी आदेश मामले में एसआईटी जांच तेज हो गई है। आईएएस संतोष वर्मा ने आखिरकार अपने हस्ताक्षर के नमूने एसआईटी को सौंप दिए हैं। इन नमूनों की जांच से फर्जी आदेश में किए गए हस्ताक्षरों का राज खुल सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- जज विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट से फर्जी आदेश जारी होने का मामला है।
- आईएएस संतोष वर्मा ने एसआईटी को हस्ताक्षर के नमूने दिए हैं।
- वर्मा पहले हस्ताक्षर के नमूने देने से बच रहे थे।
- निलंबित जज अमन सिंह भूरिया से भी पूछताछ हो चुकी है।
- जांच का केंद्र फर्जी आदेश पर किए गए हस्ताक्षर और साजिश की कड़ियां हैं।
लंबे समय से आईएएस संतोष वर्मा इस केस में एसआईटी को अपने हस्ताक्षर का नमूना नहीं दे रहे थे। आखिरकार उन्होंने शनिवार को एसआईटी को हस्ताक्षर के नमूने दे दिए हैं।
लंबे समय से पुलिस से कतरा रहे थे वर्मा
आखिरकार जब हाल ही में निलंबित जज भूरिया की गिरफ्तारी लेकर पूछताछ की गई और बाद में उन्हें रिहा किया गया, तो वर्मा भी घिर गए। इसके पहले पुलिस जज रावत और कोर्ट बाबू नीतू के हस्ताक्षर के नमूने ले चुकी है।
हस्ताक्षर में वी. रावत का राज
दरअसल, इस आदेश में नीचे विजेंद्र सिंह रावत लिखा है और ऊपर वी. रावत के नाम से हस्ताक्षर किए गए हैं। यह वी. रावत किसने लिखा, इसी की जांच होना है। यह भी शंका जताई जा रही है कि यह कहीं खुद संतोष वर्मा ने तो नहीं बनाया? इसलिए एसआईटी को उनके हस्ताक्षर के नमूने लेने थे।
अब तक संतोष वर्मा का पूरा केस
ias santosh verma fake court order case
- संतोष वर्मा के खिलाफ एक महिला ने लसूडिया थाने में केस दर्ज कराया।
- इस पर 6 अक्टूबर 2020 को जज विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट के फैसले की कॉपी सामने आई। इसमें वर्मा को बरी किया गया। इसी आदेश की कॉपी के चलते डीसीपी में वर्मा पदोन्नत होकर आईएएस बन सके।
- लेकिन जून 2021 में एमजी रोड थाने पर जज रावत ने आवेदन दिया कि यह 6 अक्टूबर का आदेश फर्जी है, वह तो उस दिन अवकाश पर थे।
- मामले की जांच में एक के बाद एक कड़ी खुली और इसमें इंदौर पुलिस ने जांच कर बताया कि संतोष वर्मा और रावत की मुलाकात जज अमन सिंह भूरिया ने ही अपने चेंबर में कराई थी।
- इसमें भूरिया मुख्य षड्यंत्रकारी है। इस केस को लेकर वर्मा और रावत के बीच तथा वर्मा व भूरिया के बीच लगातार बात हुई है।
यह है पूरा केस
इस केस में एडीजे विजेंद्र सिंह रावत ने जून 2021 में एमजी रोड थाने में एक आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी कोर्ट से 6 अक्टूबर 2020 को जो आदेश जारी हुआ, वह कूटरचित है। उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था।
बता दें कि यह आदेश संतोष वर्मा को लसूडिया केस में बरी करने का था। इससे पहले एक और आदेश आया था। इसमें बताया गया था कि महिला और संतोष वर्मा के बीच राजीनामा हुआ था।
रावत के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद इस केस में संतोष वर्मा के अलावा एडीजे रावत और लिपिक नीतू सिंह चौहान को भी आरोपी बना दिया गया था।
पुलिस का कहना था कि रावत और वर्मा ने मिलकर यह आदेश बनाया था।
FAQ
- संतोष वर्मा और जज विजेंद्र सिंह रावत का फर्जी आदेश मामला क्या है?
यह मामला इंदौर का है, जहां आईएएस संतोष वर्मा के केस में जज विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट से 6 अक्टूबर 2020 का फर्जी आदेश जारी होने की जांच चल रही है। आदेश में वर्मा को बरी किया गया था। - आईएएस संतोष वर्मा ने हस्ताक्षर का नमूना क्यों दिया?
लंबे समय तक वर्मा पुलिस से कतरा रहे थे। एसआईटी ने उनके हस्ताक्षर के नमूने जांच के लिए ताकि यह पता चल सके कि आदेश फर्जी था या नहीं। - जज अमन सिंह भूरिया का फर्जी आदेश केस में क्या रोल है?
निलंबित जज भूरिया को मुख्य षड्यंत्रकारी माना जा रहा है। उन्होंने वर्मा और रावत की मुलाकात अपने चेंबर में कराई थी और इस मामले में उनकी पूछताछ हो चुकी है।
आईएएस संतोष वर्मा को चौथे फेज में भी नहीं मिलेगी मसूरी ट्रेनिंग की अनुमति! जानें वजह
IAS संतोष वर्मा से जुड़े केस में निलंबित जज अमन सिंह भूरिया गिरफ्तार
MP के 46 आईएएस अफसर जाएंगे मसूरी, विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा भी शामिल
आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari