MP के 46 आईएएस अफसर जाएंगे मसूरी, विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा भी शामिल
Anjali Dwivedi | May 25, 2026, 19:32 IST
ias-santosh-verma
ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा को मसूरी भेजा जा रहा है। वहां उन्हें प्रशासन और सुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके साथ मध्य प्रदेश के 46 अन्य आईएएस अफसर भी इस खास ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया था।
- इस बयान के बाद उन्हें भारी सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ रहा था।
- सरकार ने पिछले पांच महीनों से उन्हें बिना किसी जिम्मेदारी के बैठा रखा था।
- अब उन्हें बदलते दौर की तकनीक और सुशासन सीखने के लिए मसूरी भेजा जा रहा है।
- उनके साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न बैच के 46 और आईएएस अधिकारी भी जाएंगे।
आईएएस वर्मा को विवादित बयान के बाद कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। इसके चलते सरकार ने पिछले पांच महीनों से उन्हें कोई काम नहीं सौंपा था।
मसूरी में यह ट्रेनिंग कब से शुरू होने वाली है?
इस ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के कुल 46 आईएएस अफसरों को चुना गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में राज्य के कई जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर भी शामिल हैं।
2012 बैच के कौन से अफसर ट्रेनिंग पर जाएंगे?
| क्र. सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद / विभाग |
| 1 | हर्षिका सिंह | सीईओ, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन |
| 2 | आईएएस अजय कटेसरिया | अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग |
| 3 | निधि निवेदिता | आयुक्त, महिला और बाल विकास |
| 4 | रोहित सिंह | अपर सचिव, वित्त विभाग |
| 5 | स्वरोचिष सोमवंशी | ओएसडी सह आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी |
| 6 | अनुराग वर्मा | प्रबंध संचालक, राज्य भंडार गृह निगम |
| 7 | आईएएस प्रतिभा पाल | कलेक्टर, सागर |
| 8 | राजीव रंजन मीणा | कलेक्टर, धार |
| 9 | दीपक आर्य | सीईओ, एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण |
| 10 | आशीष भार्गव | अपर सचिव, गृह विभाग |
| 11 | अवधेश शर्मा | ओएसडी सह आयुक्त, तकनीकी शिक्षा |
| 12 | कुमार पुरुषोत्तम | एमडी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड |
| 13 | सुभाष कुमार द्विवेदी | अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग |
| 14 | रत्नाकर झा | अपर आयुक्त राजस्व, उज्जैन |
| 15 | धरर्णेन्द्र कुमार जैन | अपर सचिव, विमानन विभाग |
| 16 | आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी | कलेक्टर, रीवा |
| 17 | राजेश ओगरे | अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग |
| 18 | अरुण कुमार परमार | अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय |
| 19 | संतोष कुमार वर्मा | उप सचिव |
| 20 | राजेश बाथम | अपर सचिव, वन विभाग |
2011 बैच के किन अफसरों को चुना गया है?
भोपाल के अपर आयुक्त शिवराज सिंह वर्मा और पन्ना कलेक्टर उषा परमार, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान सरिता बाला ओम प्रजापति भी मसूरी ट्रेनिंग की लिस्ट में शामिल हैं। एमपीएसईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला को भी ट्रेनिंग में जाना होगा।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा अपर सचिव जनजातीय कार्य विभाग नेहा मारव्या सिंह और आयुक्त रेशम मोहित बुंदस को भी निर्देश जारी हुए हैं।
साल 2010 और 2009 बैच से कौन से अधिकारी जाएंगे?
वहीं 2009 बैच के जिन अधिकारियों को मसूरी में सुशासन के गुण सीखने के लिए भेजा जाएगा। उनमें प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अजय गुप्ता, आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, सचिव मुख्यमंत्री इलैया राजा टी, पंजीयन महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन अमित तोमर भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे।
पुराने बैच के कौन से बड़े अफसर इस लिस्ट में हैं?
साल 2004 बैच के सीअधिकारी और वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार जाटव भी जाएंगे। ये सभी अफसर नए दौर के सुशासन की बारीकियां सीखेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल
पोस्टिंग से नाखुश एमपी के तीन आईएएस अधिकारियों ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
आईएएस प्रभात मलिक: कानपुर IIT से UPSC तक… ऐसे बना हरियाणा का बेटा छत्तीसगढ़ का युवा कलेक्टर
आईएएस की टिप्पणी के खिलाफ महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, गुलाबी कपड़ों में दफ्तर पहुंचकर जताया विरोध
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari