IDA की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच शुरू, सहकारिता अधिकारियों को नोटिस

Sanjay Gupta | Aug 20, 2026, 14:45 IST
Share
IDA की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच
IDA की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 में शामिल 13 सोसायटियों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच का जिम्मा अपर कलेक्टर आईएएस पंवार नवजीवन विजय को दिया है। जांच अधिकारी ने सभी की ऑडिट रिपोर्टें तलब की हैं।

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 171 में शामिल सोसायटियों की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। इन सोसायटियों को स्कीम से मुक्त किया जाना है। इसके लिए ये 5.89 करोड़ की राशि दिसंबर 2024 में ही आईडीए को जमा करा चुकी हैं। लेकिन मामला फंसा हुआ है। अब सोसायटियों के ऑडिट और वरिष्ठता सूची को लेकर जांच कराई जा रही है।

केवल चार संस्थाओं का ही ऑडिट समय पर

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर पंवार नवजीवन विजय को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच अधिकारी ने गुरुवार, 20 अगस्त को कलेक्टोरेट में सभी सोसायटियों के अध्यक्षों और प्रशासकों की बैठक बुलाई। इसमें सामने आया कि केवल चार संस्थाओं को छोड़कर बाकी के ऑडिट सालों से लंबित हैं। इस पर सभी संस्थाओं को सात दिन में ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सदस्यों की वरिष्ठता सूची भी अपडेट करने के लिए कहा है।

09fe0014-d4b
09fe0014-d4b

सहकारिता अधिकारियों को भी नोटिस

वहीं बैठक के दौरान सामने आया है कि कई संस्थाओं में प्रशासक होने के बाद भी ऑडिट नहीं हुए हैं। सहकारिता उपायुक्त और सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी थी कि हर साल ऑडिट कराया जाए। लेकिन यह नहीं किया गया। इस पर अब सहकारिता अधिकारियों को भी शोकॉज नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

ये 13 संस्थाएं, 6000 सदस्य हैं

देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था, अध्यक्ष विमल अजमेरा, साल 2007-08 तक ऑडिट।

न्याय विभाग कर्मचारी संस्था, प्रताप सिंह रामेश्वर, 2016-17 तक ऑडिट।

इंदौर विकास गृह निर्माण, विनीत गुप्ता, ऑडिट 2023-24 तक।

मजदूर पंचायत, दीपक शर्मा अध्यक्ष, ऑडिट 2022-23 तक।

लक्ष्मण नगर गृह निर्माण, प्रशासक अजय पाठक, ऑडिट 2023-24 तक।

सूर्या गृह निर्माण, राजेश सोलंकी अध्यक्ष, ऑडिट 2023-24 तक।

मारुति गृह निर्माण, मुनेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, ऑडिट 2024-25 तक।

सन्नी गृह निर्माण, प्रशासक अमित दुबे, ऑडिट 2024-25 तक।

रजत गृह निर्माण, मोहम्मद सुफियान अध्यक्ष, ऑडिट 2022-23 तक।

त्रिशला गृह निर्माण, प्रशासक समीर हरदास, ऑडिट 2021-22 तक।

संजना गृह निर्माण, प्रशासक सुरेश भंडारी, ऑडिट 2017-18 तक।

श्री कृपा गृह निर्माण, प्रशासक श्याम छत्री, ऑडिट 2024-25 तक।

अप्सरा गृह निर्माण, प्रशासक मनोज शेल्के, ऑडिट 2024-25 तक।

32 साल से मुक्ति के लिए लगे हुए हैं

इन सभी सोसायटियों के प्लाटधारक 32 साल से आईडीए की स्कीम से मुक्ति के लिए लगे हुए हैं। लंबी लड़ाई के बाद इसके लिए नियम बने और तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय ये जारी हुए।

इसके तहत आईडीए ने नोटिफिकेशन जारी कर विकास शुल्क की डिमांड जारी की। इस पर दिसंबर 2024 में राशि जमा की गई। लेकिन इसके बाद से ही स्कीम मुक्त नहीं हुई है। प्लाटधारक लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। अब नए सिरे से इसमें जांच शुरू हो गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद भी चुप्पी, आईडीए स्कीम 171 पीड़ितों ने रखीं मांगें

IDA स्कीम 171 से मुक्ति के लिए रहवासी खुलकर उतरे, सीएम घोषणा के बाद भी सुस्ती

IDA से स्कीम 171 की फिर मुक्ति की मांग, दो साल से 5.84 करोड़ भी जमा

IDA स्कीम 171 को मुक्त करने का लाएगा प्रस्ताव, ACS की नसीहत- भूमाफियाओं से निपट लेगा प्रशासन

Tags:
  • इंदौर
  • IDA
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • आईडीए स्कीम 171
  • स्कीम 171
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई