मध्यप्रदेश में सरकार बनी तो खिलाड़ियों को करोड़पति बनाएगी कांग्रेस, मेडल जीतने पर सीधी नौकरी और सम्मान में मिलेगी कार

Rahul Garhwal | Oct 17, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में सरकार बनी तो खिलाड़ियों को करोड़पति बनाएगी कांग्रेस, मेडल जीतने पर सीधी नौकरी और सम्मान में मिलेगी कार
मध्यप्रदेश में सरकार बनी तो खिलाड़ियों को करोड़पति बनाएगी कांग्रेस, मेडल जीतने पर सीधी नौकरी और सम्मान में मिलेगी कार

मध्यप्रदेश में अगर सरकार बनी तो खिलाड़ियों को कांग्रेस करोड़पति बनाएगी। सीधी नौकरी और सम्मान में कार मिलेगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हर वर्ग के लिए उनके हित से जुड़े वादे किए गए हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए भी घोषणा पत्र में बहुत कुछ है। कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर सरकार बनेगी तो वो खिलाड़ियों को करोड़पति बना देगी।

खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी नौकरी

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर मध्यप्रदेश का कोई खिलाड़ी ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतता है तो उसे सीधे अधिकारी के पद पर नौकरी दी जाएगी।

खिलाड़ी बनेंगे करोड़पति

कांग्रेस ने सरकार बनने पर खिलाड़ियों को करोड़पति बनाने का वादा कर दिया है। ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ तक की सम्मान निधि दी जाएगी।

पदक विजेताओं को मिलेगी कार

कांग्रेस ने वादा किया है कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कार दी जाएगी।

पदक विजेताओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

प्रदेश स्तरीय ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 हजार रुपए और सिल्वर मेडल जीतने वाले को 1 हजार और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को हर महीने 500 रुपए की स्कॉलरशिप 2 साल तक दी जाएगी।

कांग्रेस ने और क्या-क्या किए वादे किए

खेल प्रशिक्षण नीति

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के मानकों के अनुसार प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रतिभाओं के उत्कृष्ट प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे। प्रतिभाओं का खेल विशेष के लिए कम उम्र में चयन और प्रशिक्षण की नीति पर काम करेंगे। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। प्रत्येक स्कूल में खेल सुविधा बढ़ाई जाएगी।

मध्यप्रदेश की IPL टीम बनाने की होगी कोशिश

युवाओं के बीच क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता के अनुरूप मध्यप्रदेश की IPL टीम बनाने और प्रतियोगिता में उतारने के लिए सशक्त कदम बढ़ाएंगे।

राज्य स्तरीय ओलंपिक का आयोजन

हर साल राज्य स्तरीय ओलंपिक आयोजित करेंगे। पहले चरण में जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

हॉकी के नए स्टेडियम बनेंगे

मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम ओलंपिक और एशियाड में गौरवान्वित किया था। ऐसे गौरव को पुनः पाने के लिए हॉकी खिलाड़ियों के लिए नए स्टेडियम बनाएंगे और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

हर विधानसभा में एक स्टेडियम

हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्टेडियम बनाया जाएगा। वहां की खेल प्रतिभाओं की रुचि के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। एथलेटिक ट्रैक बनाएंगे और ट्रेनिंग के लिए कोच उपलब्ध कराएंगे।

खेलों को लेकर कांग्रेस की अन्य घोषणाएं

प्रदेश में तैराकी और कियाकिंग के खेल में कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। उनके लिए भोपाल में आधुनिक तैराकी अकादमी बनाई जाएगी। वॉटर स्पोर्ट्स के तहत केनो सलालम, कयाकिंग, केनोइंग लेन (KI, CI) की तैयारी के लिए ट्रैक लेन नर्मदा नदी के आंवली घाट और महेश्वर में बनाएंगे। प्रदेश में परंपरागत और स्वास्थ्यवर्धक खेल कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन देंगे। कुश्ती के अखाड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए उनको अतिक्रमण मुक्त करेंगे और अखाड़ों के नए मैदान तैयार करंगे। इसी तरह अन्य देशी खेलों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन करवाएंगे। खेल स्पर्धाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे और प्रशिक्षण की सुविधा के लिए महिला कोच की संख्या अनुपातिक रूप से बढ़ाएंगे। आदिवासी क्षेत्रों में रानी दुर्गावती खेल परिसर की स्थापना करेंगे और टंट्या मामा खेल ओलंपिक आयोजित कराएंगे।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Congress manifesto
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र
  • announcement for players
  • jobs for players
  • reward of Rs 5 crore for players
  • खिलाड़ियों के लिए घोषणा
  • खिलाड़ियों को नौकरी
  • खिलाड़ियों को 5 करोड़ का इनाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा