अगर सरकार बनी तो ये हो सकते हैं कमलनाथ के सिपहसालार!
Pratibha Rana | Nov 24, 2023, 24:00 IST
अगर सरकार बनी तो ये हो सकते हैं कमलनाथ के सिपहसालार!
विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले कुछ राजनीतिक विश्लेषको का मानना है कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कमलनाथ प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी। इसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वोटिंग के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। परिणाम आने से पहले प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं, लेकिन इस बीच सट्टा बाजार से लेकर राजनीतिक पंडितों ने अपने-अपने दावे शुरू कर दिए है। दोनों ही पार्टियां अपनी- अपनी सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा कर रही है। वहीं सवाल उठ रहे है कि अगर इस बार मध्यप्रदेश में किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो उनकी मंत्रिपरिषद में किसे मंत्री बनने का मौका मिलेगा।
मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद 3 दिसंबर तक सब अपने-अपने हिसाब से गुणा-भाग लगाते रहेंगे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर इस बार कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बन जाती है तो कमलनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की ओर से उनको ही सीएम फेस के रूप में कांग्रेस ने आगे किया है।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर पार्टी जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ, कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, बाला बच्चन, तरुण भनोट,लाखन यादव समेत कई अन्य पुराने नेता रिपीट कर सकती है। वहीं अगर बात की जाएं नए चेहरों की तो इसमें प्रियव्रत सिंह, विक्रांत भूरिया, हरी बघेल, जयवर्धन सिंह, कुणाल चौधरी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। अगर ये लोग चुनाव जीत जाते हैं तो इनको मौका मिलेगा।
राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार हर दिन बदल रहा है। पहले फलौदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस की सरकार बनते दिखाई थी, लेकिन अब फलौदी सट्टा बाजार मध्यप्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जता रहा है। सट्टा बाजार कांग्रेस को 106 सीटें और बीजेपी 115 से 120 सीटों का अनुमान जता रहा है।
कौन-कौन बनेगा मंत्री और किसे मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी?
ये नेता बन सकते है मंत्री?
क्या कह रहा है सट्टा बाजार?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari