जबलपुर IIITDM की छात्रा ने मिटाए सबूत, बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा मांगता था छात्राओं के वीडियो

Rohit Sahu | May 07, 2025, 11:34 IST
Share
jabalpur iiitdm mms kand
jabalpur iiitdm mms kand

IIITDM की छात्रा ने बॉयफ्रेंड के कहने पर दूसरी छात्राओं की न्यूड वीडियो बनाईं। दिल्ली में आदित्य की तलाश में पहुंची जबलपुर पुलिस, कई नए खुलासों की आशंका है।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM) की बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा ने अपने दिल्ली निवासी बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा के कहने पर छात्रावास की सीनियर छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाए। इस घिनौने कृत्य के पीछे छात्रा का प्रेम और धोखे का चक्रव्यूह है, जो अब पुलिस जांच का विषय बन गया है। पुलिस को शक है कि आदित्य ने इन वीडियो का गलत इस्तेमाल किया हो सकता है।

वीडियो बनाकर भेजे, फिर मिटाए सबूत

छात्रा आईटी क्षेत्र में दक्ष है और तकनीकी रूप से काफी सक्षम है। उसने न केवल वीडियो बनाए, बल्कि उन्हें अपने आईफोन से भेजकर क्लाउड से भी डिलीट कर दिया, ताकि कोई रिकवरी न हो सके। पुलिस ने छात्रा से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त कर लिया है, जिसकी जांच साइबर एक्सपर्ट कर रहे हैं।

चार महीने की दोस्ती, तीन बार मिलने गई दिल्ली

छात्रा और आदित्य की दोस्ती दिसंबर 2024 में एक ऑनलाइन स्टडी ग्रुप से शुरू हुई। नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे निजी रिश्ते में बदल गई। छात्रा कॉलेज में यह कहकर निकलती थी कि वह घर जा रही है, लेकिन वास्तव में वह दिल्ली जाकर आदित्य से मिलती थी। इन मुलाकातों के दौरान वह कभी मॉल तो कभी होटल में रुकती थी।

संडे को बना था वीडियो, सोमवार को लौट आई हॉस्टल

छात्रा हर बार शुक्रवार शाम को हॉस्टल से निकलती और सोमवार सुबह लौट आती थी। एक रविवार की सुबह, सरस्वती हॉस्टल की सीनियर छात्राएं जब बाथरूम में थीं, उसी समय छात्रा ने चोरी-छिपे मोबाइल से न्यूड वीडियो बनाए और उन्हें तुरंत आदित्य को भेज दिया। शुरूआती जांच में तीन से चार वीडियो की पुष्टि हुई है।

महंगे गिफ्ट्स और प्यार का दिखावा करता था आदित्य

दिल्ली में हुई मुलाकातों के दौरान आदित्य छात्रा को महंगे गिफ्ट्स देता था और हर बार उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाया करता था। छात्रा को लगता था कि आदित्य उससे सच्चा प्यार करता है, लेकिन अब पुलिस को शक है कि वह केवल वीडियो पाने और बेचने के मकसद से उससे जुड़ा था।

पिता को बेटी की हरकत पर मलाल

महाराष्ट्र निवासी छात्रा के पिता रेलवे विभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी हर दो-तीन दिन में घर फोन करती थी और पढ़ाई के नाम पर झूठ बोलती थी। उन्होंने कहा कि अगर उसे लड़के से प्यार था, तो वह शादी कर सकती थी, लेकिन जो काम उसने किया वह बेहद शर्मनाक है।

क्या वीडियो बेचता था आदित्य?

पुलिस को आशंका है कि आदित्य शर्मा, जो दिल्ली एनसीआर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है, इन न्यूड वीडियो को बेचता रहा होगा। साथी छात्राओं ने प्रबंधन को बताया था कि दोषी छात्रा देर रात तक मोबाइल पर व्यस्त रहती थी और हर सप्ताहांत हॉस्टल से बाहर जाती थी।

यह भी पढ़ें...बात नहीं करने पर क्लासमेट ने की 12वीं की छात्रा की हत्या, २४ घंटे में गिरफ्त में

दिल्ली में चल रही है तलाश

छात्रा के दिए पते पर जबलपुर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। हालांकि आदित्य अब तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जबलपुर लाना चाहती है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। सीएसपी सतीष साहू ने कहा कि आदित्य की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ होगा कि छात्रा की कहानी कितनी सच्ची और कितनी बनावटी है।

यह भी पढ़ें...अन्य छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाते पकड़ी गई IIITDM की स्टूडेंट , दिल्ली के युवक को भेजे जा रहे थे वीडियो

2 साल पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आया था ऐसा ही मामला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 2022 में एक छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे। इस मामले ने मीडिया की सुर्खियों में जगह बनाई, जब कुछ छात्राओं ने दावा किया कि छात्रा द्वारा बनाए गए वीडियो लीक हो गए थे। इसके बाद पंजाब के मोहाली में विश्वविद्यालय परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस विवाद ने तब और गंभीर मोड़ लिया, जब सेना के एक जवान को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें...अन्य छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाते पकड़ी गई IIITDM की स्टूडेंट , दिल्ली के युवक को भेजे जा रहे थे वीडियो

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


mms | nude mms blackmaling | Mohali MMS case | iiitdm news today

Tags:
  • जबलपुर
  • IIITDM
  • Mohali MMS case
  • nude mms blackmaling
  • mms
  • iiitdm news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच