अवैध फीस वसूली के लिए निजी स्कूल बना रहे बच्चों को निशाना

Neel Tiwari | Jul 31, 2024, 19:24 IST
Share
private school children
private school children

जिस स्कूल में मासूम बच्चे ज्ञान लेने के लिए जाते हैं वहां पर उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है जिसे देखकर आप और हम यही सोचेंगे कि इससे अच्छा तो यही हो कि बच्चा स्कूल ही ना जाए।

जबलपुर में शिक्षा के कारोबारी पर हुई कार्रवाई के बाद वह अपनी मनमानी पर तो उतारू हैं ही पर अभिभावकों की शिकायतों से इतना बौखला गए हैं कि अब इसका बदला मासूम बच्चों से लिया जा रहा है। जबलपुर के सेंट एलॉयसिस स्कूल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें मासूमों को मुख्य द्वार के अंदर तो आने दिया गया पर कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया। अभिभावकों को जहां लग रहा था कि उनका बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है तो उनका बच्चा क्लास के बाहर बैठकर जैसे तैसे दिन काट रहा था। कुछ बच्चों ने अभिभावकों को यह भी बताया कि इस तरह की घटना आज पहली बार नहीं हुई है। इस प्रताड़ना से कुछ बच्चे तो इतना सहम गए हैं कि वह स्कूल जाने से ही इनकार कर रहे हैं।

कलेक्टर की जनसुनवाई में भी हुई थी इस स्कूल की शिकायत

जबलपुर के जिला कलेक्टर की स्कूलों और अभिभावकों की हुई खुली सुनवाई में भी इस स्कूल की या शिकायत की गई थी कि अभिभावकों को मुख्य द्वार से अंदर आने नहीं दिया जाता। बारिश के दिनों में भी बच्चे को भीगते हुए अपनी क्लास तक पहुंचाना पड़ता है। जहां स्कूल संचालकों के द्वारा स्कूल के अंदर वाहनों को प्रवेश देने पर व्यवस्था बिगड़ने का कारण बताया गया था। पर आज हुई घटना में जो अभिभावक मुख्य द्वार से अपने बच्चों को स्कूल के अंदर छोड़कर चले गए थे उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि अब उनके बच्चे को कक्षा में बैठने नहीं दिया गया और वह सज़ा भुगत रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की उज्जैन के लिए उड़ान अब रविवार को, जानें पूरा शेड्यूल

अवैध फीस न देने के कारण बच्चों को बनाया जा रहा है निशान

बड़ी संख्या में बच्चों को प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन स्कूल पहुंचा और बच्चों के अभिभावकों को भी फोन पर इस घटना की सूचना दी। इस संगठन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने यह आरोप लगाए हैं कि स्कूल संचालकों के द्वारा अवैध फीस ना भरे जाने के कारण अलग-अलग तरीकों से बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है । पेरेंट्स एसोसिएशन के द्वारा जबलपुर जिला कलेक्टर को भी इस मामले में शिकायत की गई है। जिस पर जिला कलेक्टर के द्वारा दो दिनों के भीतर इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है वहीं पैरेंट संगठन के द्वारा यह अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि दो दिनों के भीतर इस स्कूल पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तो इस मामले में अब अभिभावक संगठन खुद कार्रवाई करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर कलेक्टर
  • स्कूल फीस
  • private school fees
  • मनमानी फीस वृद्धि
  • अवैध फीस वसूली
  • सेंट एलॉयसिस स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग