एमपी कैबिनेट का अहम फैसला, सीएम और मंत्री अब खुद भरेंगे इनकम टैक्स, 52 साल बाद ऐतिहासिक निर्णय

Sandeep Kumar | Jun 25, 2024, 14:33 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-25T142410.795.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-25T142410.795.jpg

मध्य प्रदेश सरकार की मानसून सत्र से पहले कैबिनेट बैठक मंत्रालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के मंत्री शामिल हुए। इस बैठक में सरकार कई जरूरी फैसलों पर निर्णय हुए है।

मानसून सत्र के पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 25 जून को बड़े फैसले लिए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 52 साल बाद एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अभी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार भरती थी। इस पर करोड़ों रुपए का खर्च आता था। 52 साल से चली आ रही इस परंपरा को सीएम मोहन यादव ने पलट दिया है। कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल गई है। सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री और मंत्री अब खुद ही अपना इनकम टैक्स भरेंगे।

सरकार के बचेंगे करोड़ों रुपए

दरअसल, हर साल सीएम और मंत्रियों के इनकम टैक्स भरने में सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होते थे। इस फैसले के बाद सरकारी खाते में राशि की बचत होगी। सीएम मोहन ने कहा कि प्रदेश की प्रगति को लेकर अहम फैसले हुए हैं। मोहन यादव ने कहा कि अब हमारे सारे मंत्रीगण अपने-अपने इनकम टैक्स खुद ही भरेंगे।

सरकार के टैक्स भरने की परंपरा होगी खत्म

मध्य प्रदेश में 1972 से सरकार ही मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इनकम टैक्स को भरती है। सीएम ने कहा कि मंत्रिगणों और संसदीय सचिवों का सारा व्यय सरकारी खाते में जाता था। दरअसल कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि यहां कर्मचारी अपना खुद से इनकम टैक्स भरते हैं जबकि मंत्रियों का खर्च सरकार वहन करती है। सीएम के संज्ञान में मामला सामने आने के बाद उन्होंने इस बारे में अहम फैसला लिया और कैबिनेट से अनुमोदन हो गया है।

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने तय किया कि मिट्टी परीक्षण के लिए एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों को रोजगार देगी। उनके जरिए किसानों को समझाइश देकर समझाकर मिट्टी परीक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस तरह किसानों को मिट्टी की सही रिपोर्ट मिलेगी। सरकार ने यह भी फैसला किया कि वह जेल की व्यवस्था को लेकर सदन में बिल लाएगी। जेल में सुविधा बढ़ाने और स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी सरकार कदम आगे बढ़ाएगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • मंत्रियों का इनकम टैक्स
  • सरकार के टैक्स भरने की परंपरा होगी खत्म
  • एमपी कैबिनेट का अहम फैसला
  • कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं