छतरपुर में निशा बांगरे ने सीएम शिवराज को कहा ढोंगी मामा, बोलीं- अब भी मुझे है जान का खतरा

Chandresh Sharma | Nov 13, 2023, 24:00 IST
Share
छतरपुर में निशा बांगरे ने सीएम शिवराज को कहा ढोंगी मामा, बोलीं- अब भी मुझे है जान का खतरा
छतरपुर में निशा बांगरे ने सीएम शिवराज को कहा ढोंगी मामा, बोलीं- अब भी मुझे है जान का खतरा

छतरपुर में पदस्थ रहीं पूर्व एसडीएम निशा बांगरे यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची हैं। निशा बांगरे ने यहां सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए।

CHHATARPUR. छतरपुर में पदस्थ रहीं पूर्व एसडीएम निशा बांगरे यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची हैं। निशा बांगरे ने यहां सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज न तो उन्हें नौकरी पर रखना चाहते थे और न ही चुनाव लड़ने देना चाह रहे थे। जिसमें वे काफी ज्यादा हद से गुजरकर सफल भी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम शिवराज उन्हें पुलिस के हाथों मरवाने का पूरा प्लान बनाकर बैठे थे। निशा ने बताया कि उन्हें गोली मारने और डंपर से कुचलवाने तक की धमकियां मिल रही थीं। यहां तक कि अब भी उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

सीएम को बताया ढोंगी मामा

निशा बांगरे ने कहा कि सीएम शिवराज ढोंगी मामा हैं। अगर सच में वे महिलाओं का सम्मान करते तो उनके साथ ऐसी घटना नहीं होती। सरकार और मुख्यमंत्री उनकी आवाज को दबाना चाहते थे। मैंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी तो कुछ दिन मेरे पास सुरक्षा गार्ड रहे फिर उन्हें वापस ले लिया गया।

पुलिस पर कपड़े फाड़ने के भी लगाए थे आरोप

बता दें कि इस्तीफा मंजूर नहीं होने पर निशा बांगरे ने भोपाल में एक आंदोलन भी किया था। जहां उन्होंने पुलिस पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया था। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए थे।

बैतूल की आमला सीट से थीं दावेदार

निशा बांगरे छतरपुर के लवकुश नगर में एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं। बाद में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राज्य शासन ने अंत तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। अदालत के दखल के बाद सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर किया लेकिन तब तक कांग्रेस ने आमला सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था। बाद में निशा बांगरे ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के कहने पर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Nisha Bangre attacks Shivraj
  • calls CM a hypocrite uncle
  • calls threat to her own life
  • निशा बांगरे का शिवराज पर हमला
  • सीएम को कहा ढोंगी मामा
  • बताया खुदकी जान को खतरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा