woman passenger कपड़ों के बीच सिलाई कराकर 20 लाख का gold छिपाकर लाई

Jitendra Shrivastava | Mar 05, 2024, 18:10 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB 256 से शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर आ रही एक महिला यात्री की पहचान की और उसे रोक लिया। यात्री एक फ्रीलांस ब्यूटीशियन है, जो कपड़ों की परतों के बीच पेस्ट के रूप में गोल्ड रखकर ला रही थी।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर एयरपोर्ट पर एक बार फिर सीमा शुल्क आयुक्तालय एआईयू (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) डीएबीएच का सफल ऑपरेशन हुआ। महिला यात्री से 20 लाख का सोना ( gold ) जब्त किया गया। यह सोना बड़ी चतुराई से वह लैगिंग में अंदर सिलाई करके गोल्ड पैस्ट के रूप में छिपाकर लाई थी।

शारजाह से लेकर आ रही थी gold

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, इंदौर सीमा शुल्क आयुक्तालय की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने दिनांक 05.03.2024 की फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB 256 से शारजाह से इंदौर आ रही एक महिला यात्री की पहचान की और उसे रोक लिया। यात्री एक फ्रीलांस ब्यूटीशियन है, जो दिल्ली की निवासी है और शारजाह से इंदौर तक यात्रा कर रही थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

Gold Price: छठी शताब्दी में नमक और सोने की कीमत बराबर थी,आज 64 हजार पार

उच्च माध्यमिक शिक्षक के 4921 चयनितों को नियुक्ति पत्र देना भूल गई सरकार, आज दे रही 21 विभागों के पत्र

VHP प्रखंड संयोजक को गोली मारने वाला AAP नेता रायपुर में गिरफ्तार

भोपाल में छात्र ने घर की छत से कूदकर किया suicide, स्कूल पर आरोप

इस तरह छिपा था gold

यूनिट ने प्रेस रिलीज में बताया कि यात्री बड़ी चतुराई से सोना ले जा रही थी, जिसे पाउडर के रूप में छिड़का हुआ, चिपकाया हुआ, सिल दिया गया था और यात्रा के दौरान पहने हुए लेगिंग में कपड़े की परतों के बीच छुपाया गया था। विदेशी मूल के 368.5 ग्राम सोने ( gold ) की कुल बरामदगी, जिसका मूल्य (सीमा शुल्क दर के अनुसार) 20 लाख रुपए है। किसी भी रूप में सोने की तस्करी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत प्रतिबंधित है।

सीमा शुल्क ने चार माह में पकड़ा 1.82 करोड़ का सोना

पिछले चार महीनों में, इंदौर सीमा शुल्क ने डीएबीएच हवाई अड्डे, इंदौर पर 8 संदिग्धों को सफलतापूर्वक रोका है और 3.41 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है, जिसका मूल्य रुपए 1.82 करोड़ है। साथ ही आई-फोन और विदेशी मूल की सिगरेट भी जब्त की गई।

यूनिट ने यह भी काम किए अभी तक

पिछले सप्ताह सीमा शुल्क आयुक्तालय इंदौर ने सिलतरा रायपुर में 40.6 लाख विदेशी मूल की सिगरेट की छड़ियों का भस्मीकरण के माध्यम से निपटान किया। ये विदेशी मूल की सिगरेट अवैध रूप से भारत में लाई गई थीं और ये लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 के तहत बनाए गए लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स 2011 के खिलाफ थी। साथ ही 29 फरवरी 2024 को सीमा शुल्क, इंदौर (भोपाल जोन) ने सात प्राचीन वस्तुएं भी एएसआई भोपाल को सौंप दीं, जो शिवपुरी (एमपी) से विदेश में तस्करी के लिए जा रही थीं और जिन्हें सीमा शुल्क द्वारा रोककर जब्त कर लिया गया था।

Tags:
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • Gold
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं