इंदौर में पांच रुपए के कुरकुरे के पैकेट से अंधे कत्ल के दो हत्यारों तक पहुंच गई पुलिस
BP Shrivastava | Dec 16, 2023, 24:00 IST
इंदौर में पांच रुपए के कुरकुरे के पैकेट से अंधे कत्ल के दो हत्यारों तक पहुंच गई पुलिस
कानून के हाथ लंबे होते हैं, अपराध करने वाला कितना भी चालाक क्यों न हो, कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है। यह फिल्मी डॉयलॉग तो खूब सुने हैं और इसका वास्तविकता में भी सत्य करते हुए इंदौर पुलिस ने दिखाया है।
संजय गुप्ता, INDORE. कानून के हाथ लंबे होते हैं, अपराध करने वाला कितना भी चालाक क्यों न हो, कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है। यह फिल्मी डॉयलॉग तो खूब सुने हैं और इसका वास्तविकता में भी सत्य करते हुए इंदौर पुलिस ने दिखाया है। मात्र पांच रुपए के कुरकुरे के पैकेट के जरिए पुलिस अंधे कत्ल के दो हत्यारों तक पहुंच गई।
यह है पूरा मामला
इंदौर तेजाजी नगर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कुरकुरे के पैकेट के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है। पैकेट शव के पास पड़ा मिला था। एडिशनल डीसीपी-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, नायता मुंडला स्थित कलाली के समीप एक अधेड़ का रक्त रंजित शव मिला था। काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान गोपाल सिंह उर्फ भवानी पंवार निवासी बारोड़ पिपलिया देवास के रूप में हुई। 55 वर्षीय भवानी उसी क्षेत्र में घूमते हुए शराब की खाली बोलते बेचता था। सुनसान जगह होने से पुलिस को न प्रत्यक्षदर्शी मिला, न किसी से दुश्मनी होना पाया गया।
इस तरह कुरकुरे के पैकेट ने पकड़वा दिए हत्यारे
छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से कुरकुरे का खाली पैकेट उठाया। कुछ ही दूरी पर स्थित दुकानदार से पूछताछ की तो बताया कि एक युवक कुरकुरे खरीदने आया था। उसने पांच रुपए का पैकेट खरीदा और उसका भुगतान ई-वालेट फोन-पे से किया। पुलिस ने यूपीआइ से मोबाइल नंबर निकाले और आरोपितों की शिनाख्त कर ली।
गुस्से में आकर कर दी हत्या
दोनों आरोपी खरगोन जिले के रहने वाले हैं। जब मृतक ने खाने के पैसे मांगे थे तब आरोपियों ने इस घटना को आक्रोश में आकर अंजाम दिया था। दोनों ने पास में पड़े पत्थर को सिर पर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपेंद्र मोरे उम्र 36 साल ग्राम उधयपुर जिला खरगोन व दुलिया बारेला ग्राम उदयपुर जिला खरगोन को गिरफ्तार किया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari