मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के 14 ऐसे प्रत्याशी जिनकी सीट पर उनके हमनाम प्रत्याशी भी मैदान में

BP Shrivastava | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के 14 ऐसे प्रत्याशी जिनकी सीट पर उनके हमनाम प्रत्याशी भी मैदान में
मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के 14 ऐसे प्रत्याशी जिनकी सीट पर उनके हमनाम प्रत्याशी भी मैदान में

इस बार भी विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के 14 से ज्यादा ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके मिलते-जुलते नाम वाले प्रत्याशी उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वोटिंग के समय मतदाता हो सकते हैं भ्रमित...

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होगी। वोट देना हर मतदाता का अधिकार है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मतदाता वोट देते समय भ्रमित हो जाता है। वह जिस प्रत्याशी को वोट देना चाहता है, गलती से उसे वोट न देकर किसी और प्रत्याशी को वोट दे देता है। ऐसा अक्सर प्रत्याशियों के नामों में समानता की वजह से होता है। इस बार भी विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के 14 से ज्यादा ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके मिलते-जुलते नाम वाले प्रत्याशी उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार ये हमनाम प्रत्याशी

  • इंदौर विधानसभा क्र-1: इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी का नाम भी संजय शुक्ला भी है।
  • राऊ: राऊ विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों के नाम मधु वर्मा हैं। एक मधु वर्मा बीजेपी प्रत्याशी हैं, तो वहीं एक अन्य प्रत्याशी का नाम भी मधु वर्मा ही है।
  • भोपाल की नरेला सीटः इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मनोज शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इसी सीट से अन्य प्रत्याशी का नाम भी मनोज शुक्ला हैं।
  • सोनकच्छ : सोनकच्छ सीट से बीजेपी के राजेश सोनकर चुनाव लड़ रहे हैं। एक अन्य पार्टी ने भी राजेश सोनकर नाम के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है।
  • जावरा: बीजेपी ने यहां से धर्मेन्द्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं इसी सीट से एक अन्य प्रत्याशी का नाम भी धर्मेन्द्र सिंह ही है।
  • छतरपुर: बीजेपी ने यहां से ललिता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं एक अन्य प्रत्याशी भी ललिता ही हैं।
  • ब्यावरा: ब्यावरा सीट से बीजेपी ने नारायण सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं नारायण सिंह नाम के एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • पवई : पवई से बीजेपी ने प्रहलाद लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं एक अन्य पार्टी से भी प्रहलाद लोधी नाम के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • निवाड़ी: निवाड़ी सीट से बीजेपी ने अनिल जैन को मैदान में उतारा है। वहीं एक अन्य प्रत्याशी भी अनिल जैन नाम का ही है।
  • रहली: रहली सीट से कांग्रेस की ज्योति पटेल के सामने ज्योति पटेल नाम की ही एक अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।
  • गाडरवाड़ा: गाडरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल के सामने अन्य पार्टी से भी इसी नाम की दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।
  • जुन्नारदेव: जुन्नारदेव से कांग्रेस के सुनील उइके के सामने एक अन्य पार्टी से भी हमनाम प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • बिजावर: यहां कांग्रेस ने चरण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं एक और प्रत्याशी का नाम भी चरण सिंह ही है।
  • चाचोराः चाचोरा से कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह, आप की ममता मीणा और बीजेपी की प्रियंका पेंची चुनाव लड़ रही हैं। चुनावी मैदान इन प्रमुख प्रत्याशियों में से हर एक का हमनाम प्रत्याशी है, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। यानी लक्ष्मण सिंह, प्रियंका और ममता मीणा, तीनों निर्दलीय भी मैदान में हैं।
यह महज संयोग या कुछ और

एक ही सीट पर एक जैसे नाम वाले एक से ज्यादा प्रत्याशियों का होना कभी-कभी संयोग हो सकता है। वहीं यह भी देखा गया है कि एक ही नाम वाले प्रत्याशियों को चुनाव में रणनीति के तहत उतारा जाता है। हमनाम प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने का मकसद केवल वोटर्स को भ्रम में डालना होता है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के हमनाम प्रत्याशी वोट काटने का ही काम करते हैं। इससे जीत और हार के बीच वोटों का अंतर कम-ज्यादा हो सकता है।मप्र की 230 विधानसभा सीटों में से 15 में दो या इससे ज्यादा प्रत्याशी एक जैसे नाम वाले हैं। बीजेपी के 7 और कांग्रेस के 7 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके हमनाम उनकी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं