मुरैना में मौसम की बेरुखी और देरी ने कराया जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित, बीजेपी कार्यकर्ता हुए हताश

Chandresh Sharma | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
मुरैना में मौसम की बेरुखी और देरी ने कराया जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित, बीजेपी कार्यकर्ता हुए हताश
मुरैना में मौसम की बेरुखी और देरी ने कराया जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित, बीजेपी कार्यकर्ता हुए हताश

मुरैना में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित करनी पड़ गई। जिले में हो रही घनघोर बारिश ने स्थितियां विषम कर रखी थीं उस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचने में लेट हो गए।

MORENA. मुरैना में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित करनी पड़ गई। जिले में हो रही घनघोर बारिश ने स्थितियां विषम कर रखी थीं उस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचने में लेट हो गए। जिसके चलते रात 10 बजे सीएम जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए और 2 मिनट का भाषण देने के बाद सीधे गेस्ट हाउस पहुंचकर ग्वालियर रवाना हो गए। इस वजह से मुरैना शहर में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई। दरअसल यात्रा को कैलारस के बाद मुंगावली में ही काफी देर हो चुकी थी।

मुरैना में दिन भर बरसे बादल

इधर मुरैना में शुक्रवार को दिन भर मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर की सड़कें पानी से लबालब थीं। यात्रा के लिए लगाए गए बैनर और पोस्टर भी तरबतर हो चुके थे। कार्यकर्ता फिर भी यात्रा का इंतजार करते रहे, लेकिन जब यात्रा स्थगित हो जाने की खबर आई तो उन्हें निराशा हाथ लगी।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगा झटका

यात्रा स्थगित होने से कार्यकर्ता मायूस हुए हैं, खासकर वे दावेदार जिन्होंने यात्रा के स्वागत करने अपनी दावेदारी पेश करने काफी खर्चा किया था। बैनर और पोस्टर लगवाए थे। स्वागत मंच भी लगवाए थे। उनकी सारी मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया। इधर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अब 28 सितंबर को मुरैना में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने शहर आऐंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा
  • Weather postponed the yatra
  • BJP's Jan Ashirwad Yatra
  • BJP workers disappointed
  • मौसम ने स्थगित कराई यात्रा
  • बीजेपी कार्यकर्ता हुए निराश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा