करप्शनाथ पेज को बूस्ट करने में सोशल मीडिया पर MP के मन में मोदी पेज से 7 लाख रुपए ज्यादा खर्चे

The Sootr | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
 करप्शनाथ पेज को बूस्ट करने में सोशल मीडिया पर MP के मन में मोदी पेज से 7 लाख रुपए ज्यादा खर्चे
करप्शनाथ पेज को बूस्ट करने में सोशल मीडिया पर MP के मन में मोदी पेज से 7 लाख रुपए ज्यादा खर्चे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर दलों व प्रत्याशियों ने पिछले एक माह में 1.82 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें के एमपी के मन में मोदी से ज्यादा राशि करप्शनाथ पेज को बूस्ट करने में खर्च की गई।

BHOPAL. प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने पिछले एक माह में 1.82 करोड़ रुपए सोशल मीडिया में अपने पेज को बूस्ट और प्रमोट करने पर खर्च किए हैं। इसमें खास बात यह है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही बीजेपी ने एमपी के मन में मोदी पेज को बूस्ट करने पर 25 लाख 54 हजार रुपए खर्च किए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ बनाए गए करप्शननाथ पेज को बूस्ट करने पर आठ लाख रुपए ज्यादा यानी 33 लाख 6 हजार रुपए खर्च किए गए हैं।

अभी तक 1.82 करोड़ रुपए की राशि खर्चे

मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हैं। ऐसे में राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। साथ ही इसके लिए राशि भी खर्च की जा रही है। इस पर चुनाव आयोग भी सभी प्रतिक्रियाओं पर नजर रख रहा है। 29 सितंबर से 30 अक्तूबर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेज और पोस्ट को कमर्शियल बूस्ट/प्रमोट करने पर 1.82 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। बता दें कि ये आंकड़े चुनाव आयोग की तरफ से आचार संहिता में पार्टी और प्रत्याशी के सोशल मीडिया पर खर्च की मॉनीटरिंग करने वाली टीम की रिपोर्ट में सामने आए हैं। इसमें अभी यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर विज्ञापन के खर्चे की राशि शामिल नहीं है।

बीजेपी ने की कांग्रेस से दोगुनी राशि खर्च

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रचार में मध्य प्रदेश बीजेपी अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मध्य प्रदेश कांग्रेस से बहुत आगे है। एमपी बीजेपी ने एमपी कांग्रेस से पिछले एक माह में दोगुनी राशि खर्च की है। गौरतलब है कि मप्र बीजेपी ने जहां 17 लाख 92 हजार 225 रुपए सोशल मीडिया में विज्ञापन पर खर्च किए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सिर्फ 6 लाख 94 हजार 856 रुपए खर्च किए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • MP Assembly Elections 2023
  • Madhya Pradesh elections
  • मध्यप्रदेश चुनाव
  • एमपी विधानसभा चुनाव 2023
  • Rs 7 lakh spent in boosting Karpshnath page
  • करप्शनाथ पेज को बूस्ट करने में 7 लाख रुपए खर्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा