रतलाम में कैनेडियन कंपनी MTFE ने AI से ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, पीड़ितों में नेता और पुलिस अधिकारी भी

Chandresh Sharma | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
रतलाम में कैनेडियन कंपनी MTFE ने AI से ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, पीड़ितों में नेता और पुलिस अधिकारी भी
रतलाम में कैनेडियन कंपनी MTFE ने AI से ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, पीड़ितों में नेता और पुलिस अधिकारी भी

ऐप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में करोड़ों रुपए निवेश किए, धीरे-धीरे तो लोगों का प्रॉफिट कम होता गया और फिर उन्हें एकाएक अपने निवेश की पूरी रकम से हाथ धोना पड़ गया।

RATLAM. रतलाम में लोगों ने मेटावर्स फॉरेन एक्सचेंज नाम की कंपनी के ऐप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में करोड़ों रुपए निवेश किए, शुरुआत में कंपनी ने लोगों को मुनाफा भी दिलवाया, लेकिन धीरे-धीरे तो लोगों का प्रॉफिट कम होता गया और फिर उन्हें एकाएक अपने निवेश की पूरी रकम से हाथ धोना पड़ गया। कंपनी का ऐप 15 अगस्त को क्रैश हो गया था और लोगों को उनकी रकम शून्य दिखने लगी। 15 अगस्त के बाद से अब तक इस मामले में 400 शिकायतें आ चुकी हैं। ठगी की रकम अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है पर माना जा रहा है कि यह रकम 30 करोड़ तक पहुंच सकती है। पीड़ितों में कई नेता और पुलिस अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन इनमें से कोई सामने नहीं आ रहा है।

होटलों में लग्जरी लाइफ के दिखाते थे सब्जबाग

यह कंपनी निवेशकों को आकर्षित करने लग्जरी होटलों में वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ निवेश के ट्रेनिंग देती थी। प्रशिक्षण के दौरान निवेशकों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए जाते थे। दोपहिया वाहन में आने वाला ट्रेनर लोगों को ऐसे सपने दिखाता था कि वे जल्द ही 60 लाख की कार में घूमेंगे। इन सब्जबागों और झांसों में फंसकर लोगों ने अपनी जमापूंजी ही निवेश कर डाली।

अब तक 7 हुए गिरफ्तार

रतलाम पुलिस इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि उसके हाथ कोई बड़ी मछली नहीं आई है। इस कंपनी का नेटवर्क देश भर में और 19 देशों तक फैला हुआ है। इन देशों की जांच एजेंसियां भी एमटीएफई पर नजर रखे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

चुनाव आयोग ने बुलाई पर्यवेक्षकों की बैठक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द

झांसा देकर लोगों को फंसाया

रतलाम में कंपनी का सीईओ गोविंद सिंह चंद्रावत था, जिसने कुछ ही महीने में सेमीनार में लोगों को कमीशन और मुनाफे का ऐसा मायाजाल दिखाया कि 400 से ज्यादा लोग कंपनी के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने तैयार हो गए। उसने निवेशकों को बताया कि 4-5 माह की ट्रेडिंग में ही उसने 30 लाख से ज्यादा का प्रॉफिट उठाया है।

एआई के जरिए ट्रेडिंग का दिया हवाला

कंपनी ने इंन्वेस्टर्स को यह भी झांसा दिया कि कंपनी के ऐप में ट्रेडिंग का पूरा काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट करता है। वह अच्छे खरीदार खोजकर लाएगा। लेकिन एआई मोड ऑन करते ही इन्वेस्टर्स की पूरी रकम जालसाजों के हाथ में आ जाती थी, वे अपने मन मुताबिक ट्रेडिंग करते थे, ग्राहकों को डमी मुनाफा दिखाया जाता था और वो करंसी को फेक ट्रोन अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे।

ये खबर भी पढ़ें...

नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले के बाद CBI ने जांच की शुरू, 500 फैकल्टी के एक समय पर कई कॉलेजों में माइग्रेशन, 1 हजार फैकल्टी फर्जी

अब भी मिल सकता है पैसा वापस

पुलिस कह रही है कि निवेशकों को उनकी रकम वापस मिल सकती है लेकिन इसमें काफी समय लगेगा। पुलिस अब तक पीड़ितों के टीआरसी 20 कोड के जरिए 39 लाख रुपए फ्रीज करवा चुकी है। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपियों के जरिए मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का भी प्रयास कर रही है।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Canadian company MTFE
  • fraud of trading with AI
  • people cheated of crores of rupees
  • कैनेडियन कंपनी MTFE
  • AI से ट्रेडिंग का झांसा
  • लोगों से ठगे करोड़ों रुपए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं