शिवपुरी में 27 पार्षदों ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, शिकायत
BP shrivastava | Feb 13, 2024, 15:59 IST
शिवपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनमानी के बारे में मीडिया को बतातीं पार्षद।
शिवपुरी की नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से नाराज 27 पार्षदों ने मंगलवार, 13 फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।
SHIVPURI. शिवपुरी की नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से नाराज 27 पार्षदों ने मंगलवार, 13 फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि अध्यक्ष मनमानी कर रही हैं और नियम से कोई भी काम नहीं कर रही हैं। शहर में ना तो साफ-सफाई हो रही है और ना ही पानी सप्लाई। जिससे जनता परेशान हैं।
बीजेपी महिला पार्षद नीलम बघेल का कहना है कि शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर पूरी तरह से गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। दूसरी ओर पानी सप्लाई व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप है। वहीं सड़कों की हालत खराब है। जिससे आम जनता बेहाल है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...इंदौर निगमायुक्त सिंह के फैसले से फिर एमआईसी खफा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र
इधर, बीजेपी के पार्षद डिंपल जैन ने भी अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि अध्यक्ष प्रोसीडिंग की कॉपी ना तो कलेक्टर को भेज रही हैं और ना ही किसी पार्षद को दी जा रही है। परिषद की बैठक होने के बाद प्रोसेसिंग रजिस्टर सीएमओ के पास होना चाहिए, लेकिन प्रोसेसिंग रजिस्टर अध्यक्ष अपने पास रखे हैं। इतना ही नहीं अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप भी पार्षद ने लगाए हैं। कहा कि कई महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन शहर में होना है, लेकिन अध्यक्ष अकेले ही उन कामों का उद्घाटन कर रही हैं। विधायक और सांसद की भी अनदेखा कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें...लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम
इधर, कलेक्टर रविन्द्र चौधरी का कहना है कि पार्षदों ने उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा है, जिसकी वह जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...जबलपुर जिपं चुनाव में कांग्रेस ने टेके घुटने, आशा निर्विरोध अध्यक्ष
शहर में गंदगी के ढेर, वॉटर सप्लाई ठप्प

बीजेपी पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
इधर, बीजेपी के पार्षद डिंपल जैन ने भी अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि अध्यक्ष प्रोसीडिंग की कॉपी ना तो कलेक्टर को भेज रही हैं और ना ही किसी पार्षद को दी जा रही है। परिषद की बैठक होने के बाद प्रोसेसिंग रजिस्टर सीएमओ के पास होना चाहिए, लेकिन प्रोसेसिंग रजिस्टर अध्यक्ष अपने पास रखे हैं। इतना ही नहीं अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप भी पार्षद ने लगाए हैं। कहा कि कई महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन शहर में होना है, लेकिन अध्यक्ष अकेले ही उन कामों का उद्घाटन कर रही हैं। विधायक और सांसद की भी अनदेखा कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें...लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम
मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे- कलेक्टर रविन्द्र चौधरी
इधर, कलेक्टर रविन्द्र चौधरी का कहना है कि पार्षदों ने उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा है, जिसकी वह जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...जबलपुर जिपं चुनाव में कांग्रेस ने टेके घुटने, आशा निर्विरोध अध्यक्ष
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari