सीएम मोहन यादव के मंत्री मंडल में पहली बार विधायक चुने गए 6 लोगों को मंत्री बनाया गया है, इन मंत्रियों में 3 महिला विधायक भी
The Sootr | Dec 25, 2023, 24:00 IST
सीएम मोहन यादव के मंत्री मंडल में पहली बार विधायक चुने गए 6 लोगों को मंत्री बनाया गया है, इन मंत्रियों में 3 महिला विधायक भी
मंत्री मंडल में कई पुराने चेहरों को जगह नहीं दी गई तो पहली बार चुनाव जीतकर आए विधायकों को मंत्री पद नवाजा गया है। पहली बार विधायक बनने के बाद मंत्री बनने वालों में दो महिला विधायक भी शामिल हैं।
BHOPAL. सीएम मोहन यादव के मंत्री मंडल का विस्तार सोमवार को किया गया। इसमें कई पुराने चेहरों को जगह नहीं दी गई तो पहली बार चुनाव जीतकर आए विधायकों को मंत्री पद नवाजा गया है। पहली बार विधायक बनने के बाद मंत्री बनने वालों में दो महिला विधायक भी शामिल हैं।
इनको मिला मंत्री पद
मोहन यादव की सरकार में पहली बार विधायक बनकर मंत्री बनने वालों में प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, नरेंद्र पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह का नाम शामिल है। इनमें प्रहलाद सिंह पटेल दमोह से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री थे। वे नरसिंहपुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। राकेश सिंह जबलपुर से सांसद थे। वे जबलपुर पश्चिम से जीतकर विधायक बने।
शिवराज सरकार से ज्यादा महिला मंत्री
एमपी में दोबारा सरकार बनाने में सफल रही बीजेपी भले ही बंपर जीत के लिए लाड़ली बहना योजना को पूरा श्रेय न दे रही हो,लेकिन मंत्री मंडल में शामिल मंत्रियों पर नजर ड़ाली जाए तो कुछ और ही कहानी बयां हो रही है। मध्यप्रदेश में सोमवार को मोहन यादव के मंत्री मंडल का विस्तार हुआ। इसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 5 महिला मंत्रियों को जगह मिली है। इससे पहले शिवराज सरकार में 3 महिला मंत्रियों को जगह मिली थी। मोहन सरकार में आदिवासी समुदाय की संपतिया उइके और निर्मला भूरिया को कैबिनेट और ओबीसी नेता कृष्णा गौर को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू हैं। इसके अलावा राधा सिंह और प्रतिमा बागरी को राज्य मंत्री बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्री
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दो उपमुख्यंमत्री हैं। सोमवार को हुए विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी ने लाडली बहनों का ख्याल रखा। मोहन यादव के मंत्रिमंडल में पांच महिला विधायकों को जगह मिली है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari