इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिशएन चुनाव में इनानी अध्यक्ष, गौतम जीते सचिव का चुनाव

Pratibha Rana | Nov 23, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिशएन चुनाव में इनानी अध्यक्ष, गौतम जीते सचिव का चुनाव
इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिशएन चुनाव में इनानी अध्यक्ष, गौतम जीते सचिव का चुनाव

Indore High Court Bar Association के नतीजे घोषित- MP News

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के हुए सलाना चुनाव के नतीजे बुधवार देर (22 नवंबर) रात जारी हो गए। इसमें नए अध्यक्ष रितेश इनानी चुने गए हैं। उपाध्यक्ष यशपाल राठौर और भुवन गौतम को सचिव चुना गया। 27 राउंड में हुई मतगणना शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक चली। इससे पहले इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव का मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई। चुनाव में 1807 में से 1328 वोट डाले गए हैं।

ये हैं चुने गए पदाधिकारी

  • अध्यक्ष - रितेश इनानी
  • उपाध्यक्ष - यशपाल राठौर
  • सचिव - भुवन गौतम
  • सह - सचिव - शशांक शर्मा
  • नवीन कार्यकारिणी सदस्य- तेजस व्यास, अरुण सिंह चौहान, धर्मेन्द्र साहू, विशाल सोनी, प्रभात पांडे

मतदान करने वाले को दिए गए पौधे

इससे पहले मतदान के दौरान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रत्याशी भी वोटरों से अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील करते नजर आए। वोट डालने आने वाले अधिवक्ताओं को चुनाव समिति की तरफ से एक पौधा भी दिया गया। इस तरह ग्रीन इंदौर का संदेश देने की कोशिश भी की गई।

कुल 1807 मतदाता थे रजिस्टर्ड

महिला अधिवक्ताओं के लिए पहली बार पिंक बूथ बनाया गया। महिला अधिवक्ताओं ने पिंक बूथ में ही वोटिंग की। करीब 250 महिला अधिवक्ता वोटर हैं। पिंक बूथ का संचालन महिलाओं ने ही किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी तनुज दीक्षित ने बताया कि 9 पदों के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। 4 पदाधिकारी और 5 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। कुल 1807 मतदाता अधिवक्ता है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore High Court Bar Association
  • Bar Association elections
  • Inani becomes president
  • इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिशएन
  • बार एसोसिशएन चुनाव
  • इनानी अध्यक्ष बने
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा