सौरभ शर्मा मामले में IT को मिले पुख्ता सबूत, सेंट्रल जेल में 6 घंटे तक हुई पूछताछ

Raj Singh | Feb 26, 2025, 13:42 IST
Share
sourabh sharma
sourabh sharma

सौरभ शर्मा से आयकर विभाग की टीम द्वारा 52 किलो सोने और नकदी से भरी कार के बारे में पूछताछ की गई। विभाग को कई अहम सुराग मिले हैं, और जांच अब भी जारी है।

सौरभ शर्मा के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई में नए सुराग सामने आए हैं। भोपाल सेंट्रल जेल में दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम ने सौरभ से पूछताछ की। इस पूछताछ में विभाग को सौरभ और उसके साथी चेतन सिंह गौर के बीच लेन-देन से जुड़े पुख्ता सबूत मिले हैं। पूछताछ में सौरभ से 52 किलो सोने और नकदी से भरी कार के बारे में जानकारी ली गई।

सौरभ शर्मा का बयान और चेतन का दावा

सौरभ शर्मा ने 52 किलो सोने और 11 करोड़ रुपए की नकदी से भरी इनोवा कार से अपने संबंध से इनकार किया। हालांकि, चेतन सिंह गौर ने पहले ही इस मामले में बयान देते हुए दावा किया था कि वह सोना और नकदी सौरभ की हैं। आयकर विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

28 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर और गिरफ्तारी

सौरभ शर्मा ने 28 जनवरी को अदालत में सरेंडर करने की कोशिश की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लोकायुक्त ऑफिस में सौरभ से 5 घंटे तक पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर चेतन गौर को भी हिरासत में लिया गया था।

ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा से अब आयकर विभाग करेगा जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति

भोपाल में छापामार कार्रवाई

18 दिसंबर को लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारा था। अगले दिन, 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव में एक लावारिस गाड़ी से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। आयकर विभाग को इस बारे में सूचित किया गया था, और इसके बाद छापेमारी के दौरान कांच तोड़कर बैग निकाले गए थे।

ये भी खबर पढें... ED कोर्ट ने खारिज की सौरभ शर्मा की जमानत याचिका, जेल में रखी जा रही कड़ी निगरानी

जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

27 दिसंबर को, आयकर विभाग और ईडी (ED) ने सौरभ के रिश्तेदारों और सहयोगियों के घरों पर छापे मारे। इन छापों में 6 करोड़ रुपए की एफडी (FD) और 4 करोड़ रुपए से अधिक का बैंक बैलेंस मिला। इसके अलावा, 23 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • आयकर विभाग
  • लोकायुक्त
  • भोपाल पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • IT
  • भोपाल पुलिस प्रशासन
  • सौरभ शर्मा
  • चेतन सिंह गौर
  • शरद जायसवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा