टीम इंडिया की जीत पर फीका जश्न, एमपी की राजधानी समेत कई जिलों में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Amresh Kushwaha | Sept 15, 2025, 08:06 IST
Share
ind-vs-pak-team-india-won-match-victory-muted-celebration-madhya-pradesh
ind-vs-pak-team-india-won-match-victory-muted-celebration-madhya-pradesh

एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की 7 विकेट से जीत के बावजूद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की सड़कों पर जश्न फीका रहा। भोपाल समेत कई जिलों में चुप्पी छाई रही।

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 14 सितंबर को एशिया कप में महा-मुकाबला खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। लेकिन इस जीत पर पहले जैसा जश्न नहीं दिखा। जहां हर बार भारतीय फैंस सड़कों पर उतरकर नाचते-गाते नजर आते हैं, इस बार कई जगहों पर माहौल शांत रहा।

इंदौर-उज्जैन में नारेबाजी, भोपाल में चुप्पी

MP News: इंदौर (Indore) के राजवाड़ा पर तिरंगा लहराते हुए लोग जुटे और पाकिस्तान विरोधी नारे लगे। उज्जैन में टॉवर चौक पर एमपी पुलिस ने पहले ही एहतियातन चौपाटी को बंद कर दिया था। हालांकि वहां कुछ फैंस ने नारेबाजी और आतिशबाजी कर माहौल गर्म किया। वहीं ग्वालियर के महाराजवाड़ा और जबलपुर के मालवीय चौक पर शांति छाई रही। भोपाल (Bhopal) में भी सड़कों पर फैंस की भीड़ नहीं दिखी।
ये खबर भी पढ़िए...शाह परिवार पर उमंग सिंघार का वार, पाकिस्तान से व्यापार नहीं तो क्रिकेट क्यों?

जानें क्यों नजर आई ऐसी चुप्पी

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पहली बार दोनों देशों की टीमें मैदान में आमने-सामने थीं। इस कारण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। इसी असर जीत के बाद भी जनता के बीच देखने को मिला है।ॉ

सोशल मीडिया पर चली थी बॉयकॉट की मांग

बता दें की मुकाबला शुरू होने से पहले ही इसे बॉयकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही थी। पहलगाम अटैक को लेकर देशवासी पाकिस्तान के साथ मैच ना खेलने की बात कह रहे थे। हालांकि, भारत ने मुकाबला खेला और शानदार तरीके से पाकिस्तान को मात दी।

ये खबर भी पढ़िए...देश में जगह-जगह भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध, लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा, देखे तस्वीरें

पटवारी ने दिलाया पीएम का बयान याद

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने प्रधानमंत्री का वह बयान याद दिलाया। उन्होंने कहा कि टेरर (Terror) और टॉक (Talk) एक साथ नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि 26 भारतीयों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ मैच पर बहस होना स्वाभाविक है।
पटवारी ने यह भी कहा कि एक समय बीजेपी (BJP) और उसके संगठन मैच को लेकर लोगों में उत्तेजना फैलाते थे, लेकिन अब वे चुप हैं।

सिंघार का केंद्र सरकार पर वार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने केंद्र सरकार और भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि जब आप पाकिस्तान से व्यापार और चर्चा नहीं करना चाहते, तो क्रिकेट के मैदान में क्यों खेल रहे हैं? उन्होंने सीधे तौर पर जय शाह और अमित शाह से पूछा कि उनका पाकिस्तान प्रेम क्यों वापस आया।

ये खबर भी पढ़िए...एशिया कप 2025 का आगाज: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत समेत जानें पूरा शेड्यूल और टीमों का स्क्वॉड

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

Ind vs Pak: भारत ने एशिया कप के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 128 रनों का लक्ष्य 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

भारतीय टीम की शुरुआत ओपनर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने की। दोनों ने 31-31 रनों की अहम पारियाँ खेलीं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ज़िम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 47 रन बनाए। सूर्या और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की मज़बूत साझेदारी देखने को मिली, जिसने टीम को जीत के करीब पहुँचा दिया।

ये खबर भी पढ़िए...दुर्ग यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर फिर पाकिस्तानी हैकर्स का कब्जा,साइबर सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

टॉस और प्लेइंग-11

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने अपनी वही प्लेइंग-11 उतारी जो यूएई के खिलाफ खेली थी, जबकि पाकिस्तान ने भी अपनी पिछली टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों ही टीमें पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी थीं। इस मैच की जीत के बाद भारत का सुपर-4 में पहुँचना लगभग तय हो गया है।

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • Jitu Patwari
  • भारत-पाकिस्तान मैच
  • Umang Singhar
  • ind vs pak
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • एशिया कप 2025
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा