इंदौर में सफाई के लिए दो IAS के ऐसे काम, इसलिए फिर आएंगे नंबर वन
Sanjay Gupta | Updated:
फिर नंबर वन की ओर Indore
इंदौर देश में सफाई में सात बार लगातार नंबर वन आया और इस बार आठवीं बार की दावेदारी में जुटा है। आईएएस शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा फिर इंदौर को नंबर वन बनाने में लगे हैं।
इंदौर देश में सफाई में सात बार लगातार नंबर वन आया और इस बार आठवीं बार की दावेदारी में जुटा है। नंबर वन का तमगा फिर हासिल करने के लिए इंदौर नगर निगमायुक्त आईएएस शिवम वर्मा ने जहां मैदान पकड़ा है। वहीं सफाई के प्रभारी आईएएस अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी उनेक नेतृत्व में लगातार सक्रिय हैं। इन दोनों आईएएस के काम बता रहे हैं कि फिर इंदौर नंबर वन आएगा।
मंगलवार को सुबह-सुबह इंदौर निगमायुक्त वर्मा सफाई निरीक्षण के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक बस ड्राइवर को बस से सड़क पर थूकते हुए देखा। बस mp 13 ze 8883 के ड्राइवर संजय प्रजापत द्वारा विजय नगर चौराहे पर सड़क पर थूकने पर निगमायुक्त ने बस रुकवाई और उसे फटकार लगाई। यही नहीं, सफाई का महत्व बताने के लिए उसी से पानी डलवा कर सड़क धूलवाई भी। साथ ही सीएसआई अरविंद पथरोड को चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अरविंद पथरोड द्वारा ड्राइवर संजय प्रजापत का 500 रुपए का चालन बनाया गया और बस ड्राइवर से राशि वसूल की गई।
इंदौर नगर निगम के I BUS में 1.50 करोड़ का टिकट घोटाला, कोई FIR नहीं
इसके साथ ही अब निगमायुक्त का सुबह चार बजे हो या देर रात औचक निरीक्षण शुरू हो गया है। इसमें सफाई में कमी पाए जाने पर तत्काल ही संबंधितों को निलंबित किया जा रहा है। वहीं प्रदूषण रोकने के लिए और सफाई के लिए पौधों पर सुबह पानी डलवाया जा रहा है।
इंदौर के विजयनगर में शगुन आर्किड टॉवर में लगी आग, फंसे लोगों को निकाला
वहीं निगम में स्वच्छता के प्रभारी आईएएस अभिलाष मिश्रा भी निगमायुक्त के पीछे-पीछे सफाई में जुटे हुए हैं। बुधवार को झोन नंबर एक वार्ड क्रमांक 9 बाणगंगा में मिश्रा सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने इस क्षेत्र में पहुंचे। यहां से गुजर रही एक कचरा गाड़ी को रोक कर उन्होंने सेग्रीगेशन की स्थिति की जांच की। उन्होंने पाया कि गीले कचरे में सूखा कचरा मिक्स था जिसे उन्होंने स्वयं ही अपने हाथों से अलग किया और स्टाफ को चेतावनी दी की सेग्रीगेशन प्रॉपर तरीके से होना चाहिए। कचरा गाड़ी के केबिन और कचरा गाड़ी के ऊपर अन्य सामान नहीं रखा जाए।
यह किया निगमायुक्त ने
इंदौर नगर निगम के I BUS में 1.50 करोड़ का टिकट घोटाला, कोई FIR नहीं
अलसुबह और रात को औचक निरीक्षण भी
इंदौर के विजयनगर में शगुन आर्किड टॉवर में लगी आग, फंसे लोगों को निकाला
इधर आईएएस ने हाथ से अलग किया सूखा-गीला कचरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
By Ashish Bhardwaj
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
By Ashish Bhardwaj
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
By Sandeep Kumar
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
By Umeshwari Baghel
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel