इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल मैच

Sanjay Gupta | Jun 14, 2025, 23:04 IST
Share
india-new-zealand-odi-match-holkar-stadium-indore
Photograph: (the sootr)

इंदौर के होलकर स्टेडियम को फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली है। 18 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच होगा। इससे पहले, 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच हुआ था।

INDORE. इंदौर होलकर स्टेडियम को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है। बीसीसीआई ने कीवी टीम न्यूजीलैंड के जनवरी 2026 में होने वाली भारत दौरे के मैचों के स्थान और तारीख घोषित कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश केइंदौर को दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल रही है, इसके पहले 14 जनवरी 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी 20 मैच हुआ था। वहीं होलकर स्टेडियम में वनडे मैच 24 सितंबर 2023 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ था।

इंदौर में इस तारीख को होगा वनडे मैच

न्यूजीलैंड भारत में तीन वनडे और पांच टी 20 मैच खेलेगा। इंदौर को वनडे मैच की मेजबानी मिली है जो सीरीज की तीसरा मैच होगा और यह 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में आयोजित होगा।

5 पॉइंट्स मे समझें यह खबर...



👉 इंदौर को इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानीः इंदौर के होलकर स्टेडियम को एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए 2026 में होने वाले मैचों का स्थान और तारीख तय कर दिया है।

👉 इंदौर को 18 जनवरी को वनडे मैच की मेजबानीः इंदौर को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच की मेजबानी मिली है, जो सीरीज का तीसरा मैच होगा। यह मैच 18 जनवरी 2026 को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

👉 न्यूजीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूलः न्यूजीलैंड टीम भारत में तीन वनडे और पांच टी 20 मैच खेलेगी। पहला वनडे 11 जनवरी को बड़ौदा, दूसरा 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

👉 टी 20 मैचों का आयोजन अन्य स्थानों परः न्यूजीलैंड के पांच टी 20 मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहटी, वाइजेग और त्रिवेंद्रम में 21 से 31 जनवरी तक खेले जाएंगे।

👉 रोहित और विराट का संभवतः आखिरी मौकाः रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं, इसलिए इंदौर में खेले जाने वाला यह वनडे मैच उनके लिए शायद आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।



यह है न्यूजीलैंड दौरे के मैच

  • पहला वनडे मैच - 11 जनवरी बड़ौदा
  • दूसरे वनडे मैच - 14 जनवरी राजकोट
  • तीसरा वनडे मैच - 18 जनवरी इंदौर
टी-20 मैच के स्थान- वहीं टी 20 मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहटी, वाइजेग और त्रिवेंद्रम में 21 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होंगे। पांच टी20 मैच क्रमशः 21, 23, 25, 28 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे।

fe3a02af-0f1
fe3a02af-0f1


इसके पहले ग्वालियर को मिली थी टी 20 की मेजबानी

हाल ही में एमपीसीए को 6 अक्तूबर 2024 में भारत और बांग्लादेश टी 20 सीरिज का मैच मिला था। वहीं इंदौर को होलकर स्टेडियम की बात करें तो इंदौर में 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच टी 20 मैच की मेजबानी मिली थी। वहीं इंदौर में इसके पहले वनडे मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 24 सितंबर 2023 को मिला था।

रोहित और विराट खेलते दिखेंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टी 20 और टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले चुके हैं और वह केवल वनडे मैच खेल रहे हैं, माना जा रहा है कि दोनों वनडे वर्ल्ड कप तक खेलेंगे। ऐसे में इंदौर के पास भी यह संभवतः आखिरी मौका होगा जब वह दोनों खिलाडियों को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें...

नीट यूजी 2025 रिजल्ट घोषित, हनुमानगढ़ के महेश और इंदौर के उत्कर्ष ने रचा इतिहास

इंदौर में फैल रहा कोविड : ब्रीथ एनालाइजर में बिना पाइप बदले वाहन चालकों से फूंक लगवा रही पुलिस

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बड़ी खबर, अब कभी नहीं होगा क्रिकेट मैच!

इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका

होलकर स्टेडियम इंदौर | इंदौर में वनडे मैच

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • इंदौर होलकर स्टेडियम
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • होलकर स्टेडियम में वनडे मैच
  • होलकर स्टेडियम इंदौर
  • वनडे मैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा