इंदौर में 1 नवंबर को दिवाली मनाने पर अधिकांश ज्योतिष सहमत, इसलिए चल रहा पूरा विवाद
Sanjay Gupta | Sept 30, 2024, 17:14 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T164850.682
इंदौर के संस्कृत महाविद्यालय में विद्वानों और आचार्य की बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश वैदिक के अध्यक्ष और विद्वत परिषद के आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी विद्वान ने कहा कि एक नवंबर की दिवाली होना चाहिए।
INDORE. इंदौर सहित अन्य जगहों पर दिवाली कब मनाई जाए, 31 अक्टूबर या फिर 1 नवंबर? इसे लेकर ज्योतिष और विद्वानों में काफी मतभेद हैं। इसी के चलते इंदौर में सोमवार को विद्वानों की बैठक हुई। इसमें अधिकांश विद्वानों की राय थी कि पंचांग के हिसाब से 1 नवंबर को ही दिवाली मनाई जानी चाहिए।
इंदौर के संस्कृत महाविद्यालय में विद्वानों और आचार्य की बैठक हुई। इसमें मध्य प्रदेश वैदिक के अध्यक्ष और विद्वत परिषद के आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी विद्वान ने कहा कि एक नवंबर की दिवाली होना चाहिए। क्योंकि 31 अक्टूबर और एक नवंबर दोनों दिन अमावस्या है, ऐसे में अमावस्या के दूसरे दिन दिवाली मनाना सही होगा।
विद्वानों ने कहा कि 1 नवंबर को शुक्रवार है। जो लक्ष्मी मां का वार है। स्वाति नक्षत्र है। प्रीति और आयुष्मान योग है। इन सभी को देखते हुए दीप पर्व 1 नवंबर को मनाना ही शास्त्र सम्मत होगा। दीपावली 1 नवंबर को होगी और दीपपर्व छह दिन का होगा। धनतेरस 29 अक्टूबर को है, पर रूप चतुर्दशी ( उदयकालीन ) 31 अक्टूबर को होगा और दीपदान 30 अक्टूबर को होगा।
आचार्य पं. शर्मा ने बताया दरअसल देश में दो प्रकार के पंचांग चलते हैं। एक दृश्य गणित पर जो पंरपरागत है तो दूसरा लाघव पद्धति पर जो कम्प्यूटर पर आधारित है। संस्कृत महाविद्यालय विभागाध्यक्ष आचार्य विनायक पाण्डेय ने कहा कि जब दो दिन वाली स्थिति होती है तो ऐसे में दूसरा दिन ही सही होता है।
बैठक में बोले विद्वान
इसलिए भी 1 नवंबर सही
देश में चलते हैं दो पंचांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari