MP का 10 साल का आदित्य बना 'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया', अनोखे अंदाज में लोगों को कर रहा जागरूक

Amresh Kushwaha | Aug 19, 2024, 09:08 IST
Share
10 साल का बच्चा संभाल रहा ट्रैफिक की जिम्मेदारी
10 साल का बच्चा संभाल रहा ट्रैफिक की जिम्मेदारी

10 साल का बच्चा इंदौर की सड़कों पर एक अनोखे मिशन पर है। वह सैनिकों जैसी वर्दी पहनकर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता फैला रहा है। ऐसे में लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 10 साल के बच्चे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वह शहर के चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तरह काम करता है और लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करता है। ऐसे में लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

MP: इंदौर में 8 साल के बच्चे ने गाना गाकर संभाला ट्रैफिक, सोशल मीडिया पर  Video Viral - 8 year old kid control traffic in indore of madhya pradesh  video viral in social media - News18 हिंदी
MP: इंदौर में 8 साल के बच्चे ने गाना गाकर संभाला ट्रैफिक, सोशल मीडिया पर Video Viral - 8 year old kid control traffic in indore of madhya pradesh video viral in social media - News18 हिंदी

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनें बनेंगी लखपति! केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया रोडमैप

सैनिक ड्रेस पहनकर करता है ड्यूटी

10 साल के इस बच्चे का नाम आदित्य है। आदित्य रोजाना स्कूल से घर आकर अपना होमवर्क करता है। इसके बाद वह सैनिकों जैसी वर्दी पहनता है और अपनी मां संगीता के साथ इंदौर के चौराहों पर चला जाता है। वह चौराहे पर जाकर ट्रैफिक नियंत्रण में मदद करता है। दरअसल, आदित्य खुद के बनाए हुए गानों को गाता है और इसी के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...Railway News : खुशखबरी! उज्जैन- सीहोर के बीच स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, यहां देखें पूरा शेड्यूल

'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया' की मिली उपाधि

आदित्य पिछले तीन सालों से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है। उसने देश की सेवा करने के लिए ट्रैफिक नियमों में सुधार लाने की जिम्मेदारी उठाई है। आदित्य के प्रयासों को देखते हुए, उसके साथ काम करने वाले लोगों ने उसे 'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया' ( Traffic Soldier of India ) की उपाधि दी है। आदित्य का लक्ष्य है कि जैसे इंदौर स्वच्छता में अव्वल है, वैसे ही वह इंदौर को ट्रैफिक नियमों का पालन करने में भी अव्वल देखना चाहता है।

आदित्य ट्रैफिक टीम के साथ रोजाना बड़े चौराहे पर पहुंच के लोगों से नियमों के पालन करने की अपील करते हैं।
आदित्य ट्रैफिक टीम के साथ रोजाना बड़े चौराहे पर पहुंच के लोगों से नियमों के पालन करने की अपील करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन आज, जानें शुभ मुहुर्त और राखी बांधने के नियम

अपनी बहन से प्रेरित होकर करता है यह काम - आदित्य

आदित्य तिवारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं पिछले तीन सालों से ट्रैफिक नियंत्रण में मदद कर रहा हूं। मेरी बहन नो स्मोकिंग अभियान चलाती है, उससे प्रेरित होकर मैंने भी देश सेवा का फैसला किया और सड़क पर उतर आया। मैं खुद से बनाए गानों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता फैलाता हूं। मैं बड़ा होकर एक ऐसा पुलिस अधिकारी बनना चाहता हूं जिसे लोग अपना आदर्श मानें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया
  • Traffic Soldier of India
  • 10 year old Traffic Policeman
  • 10 साल का ट्रैफिक पुलिसकर्मी
  • ट्रैफिक नियंत्रण
  • Traffic Control
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि