इंदौर में लूट रही नकली पुलिस, क्राइम ब्रांच अधिकारी के बाद पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख की लूट

Sanjay Gupta | Jun 12, 2026, 12:35 IST
Share
indore 30 lakh fake police robbery
indore 30 lakh fake police robbery

इंदौर में नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटा जा रहा है। पहले नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट की गई। अब गुरुवार को इंदौर में नकली पुलिसकर्मी बनकर स्क्रैप कारोबारी के रिश्तेदार से 30 लाख की लूट हो गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में नकली पुलिसकर्मियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
  • बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी के रिश्तेदार को रोककर 30 लाख रुपए लूट लिए।
  • आरोपियों ने खुद को पुलिसवाला बताकर पहले पीड़ित का मोबाइल फोन बंद करवाया था।
  • दूसरी तरफ नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर ठगने वाली गैंग का चौथा आरोपी पकड़ा गया है।
  • सागर के रहने वाले इस चौथे आरोपी नितिन लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इंदौर में पुलिसकर्मी बताकर लोगों को लूटा जा रहा है। पंढरीनाथ थाना एरिया में गुरुवार रात को खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी के रिश्तेदार से 30 लाख की लूट की।

इन्होंने पीड़ित को रोका, मोबाइल बंद कराया, खुद को पुलिसकर्मी बताया और रुपए लेकर भाग गए। इसके पहले इंदौर में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर लूट करने वाली गैंग सक्रिय रही। इसमें अब चौथा आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

इस तरह हुई 30 लाख की लूट

घटन गुरुवार रात को जायसवाल धर्मशाला के पास हुई। मुकुल अग्रवाल कुछ व्यापारियों से कलेक्शन करके मच्छी बाजार की ओर जा रहा था। डीसीपी सुनील मेहता ने बताया कि दो बदमाश मुंह पर रूमाल बांधे पीछे पहुंचे। अग्रवाल को रोका और कहा कि हम पुलिस है। फिर उसका मोबाइल बंद कराया और नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए। जिस गली में घटना हुई वहां सीसीटीवी नहीं थे। पुलिस जांच में जुटी है।

क्राइम ब्रांच बनकर लूट करने वाला गिरोह

इंदौर क्राइम ब्रांच (पुलिस उपायुक्त कार्यालय) में फरियादी स्नेह पिता राजेश परमार (निवासी द्वारिकापुरी) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक आरोपी नकली क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी बनकर घर में घुसे थे। इसके बाद आरोपियों ने स्नेह और उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर लसुड़िया क्षेत्र में ले गए थे। वहां उन्हें धमकाया गया कि वे इंदौर में फ्रॉड का काम करते हैं और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

डराने के बाद उनसे ट्रेडिंग एकाउंट से 5.12 लाख रुपए अन्य खातों में डलवा लिए। इसमें तीन मुख्य आरोपियों (दीपक, नीरज और अमन) को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जांच के बाद चौथे आरोपी सागर निवासी नितिन लोधी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह फरियादी पर कई दिनों से नजर रख रहे थे और उन्हें उसकी क्रिप्टो ट्रेडिंग व मुनाफे की जानकारी थी।

ये भी पढ़ें...

MP Board Second Exam Result 2026 आज, जानें कब और कैसे करें चेक

इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

पेट्रोल डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से थोक में फ्यूल लेने पर लगी रोक

भोपाल के हलालपुरा में पटाखा दुकान में लगी आग, 70 फीट ऊंची उठी लपटें

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर में फ्रॉड
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • लूट
  • पुलिसकर्मी
  • नकली पुलिस
  • कारोबारी
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि