इंदौर में 51 लाख पौधारोपण, एक पेड़ मां के नाम आयोजन में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को भी न्यौता

Pratibha ranaa | Jun 20, 2024, 11:30 IST
Share
Indore Plantation
इंदौर में 51 लाख पौधारोपण

इंदौर में भाजपा सरकार और प्रशासन 51 लाख पौधे लगाने की मुहिम चला रहा है। स अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम ड़ॉ. मोहन यादव सहित अन्य को न्यौता दिया गया है।

इंदौर में 51 लाख पौधारोपण अभियान को लेकर माहौल बनने लगा है। इस अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम ड़ॉ. मोहन यादव सहित अन्य को न्यौता दिया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पीएम मोदी वर्चुअल जुड़ सकते हैं। केंद्रीय वनमंत्री यादव आ रहे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री शाह भी आ सकते हैं।

7 से 14 जुलाई तक चलेगा अभियान

मंत्री विजयवर्गीय द्वारा एक पेड़ मां के नाम, से शुरू किए गए अभियान को 7 से 14 जुलाई के बीच में अमल में लाया जाना है। खासकर 14 जुलाई को एक ही दिन में रेवती रेंज में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर मंत्री विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ अधिकारियों ने रेवती रेंज का दौरा भी किया।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे PM एक्सीलेंस कॉलेज, बेस्ट फैकल्टी पढ़ाएगी

हर दिन खुदेंगे 1.5 लाख गड्‌ढे

विजयवर्गीय ने बताया कि अभी तक रेवती रेंज पर करीब 3 लाख गड्‌ढे खुद गए हैं और अब संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। इससे हर दिन डेढ़ लाख गड्‌ढे खुदने लगेंगे। यहां पूरी तैयारियां की जा रही है। महापौर भार्गव मशीन, मानव संसाधन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए काम कर रहे हैं। रेवती रेंज पर करीब 125 एकड़ में पौधारोपण होगा। रेवती रेंज पर विजवर्गीय के साथ जीतू जिराती, संजय शुक्ला, राजेंद्र राठौर व अन्य उपस्थित थे।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • इंदौर में 51 लाख पौधारोपण अभियान
  • एक पेड़ मां के नाम आयोजन
  • Indore Plantation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई