इंदौर में ABVP का बड़ा कदम, कॉलेज में BJP सदस्यता अभियान का विरोध, बोले जबरदस्ती बना रहे सदस्य

Sanjay Gupta | Sept 24, 2024, 17:07 IST
Share
ABVP BJP membership drive
ABVP BJP membership drive

एबीवीपी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का विरोध किया है और इसको लेकर होलकर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ और परिषद ने सदस्यता रोक दी। मंत्री तुलसी सिलावट के भाई और होलकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य सुरेश सिलावट के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

INDORE : बीजेपी के सदस्यता अभियान को उन्हीं की पार्टी की सहयोगी माने जाने वाली छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी ) ने जोरदार झटका दे दिया है। कॉलेज में बीजेपी के सदस्यता अभियान का एबीवीपी ने विरोध कर दिया है। इसे लेकर होलकर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ और परिषद ने सदस्यता रूकवा दी। मंत्री तुलसी सिलावट के भाई और होलकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य सुरेश सिलावट के खिलाफ भी नारे लगाए गए क्योंकि उन्होंने सदस्यता अभियान नहीं रोका।

जबरदस्ती सदस्यता दिलवाने का आरोप

एबीवीपी के सार्थक जैन ने बताया कि बीजेपी के सदस्यता अभियान का होलकर साइंस कॉलेज में हमारे द्वारा विरोध किया गया। नारेबाजी हुई और प्रदर्शन हुआ। हमारा कहना है कि शिक्षा के मंदिर को शिक्षा का मंदिर ही रहने दिया जाए, राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाए। बीजेपी द्वारा जबरदस्ती कॉलेज छात्रों को सदस्यता दिलाई जा रही थी। एबीवीपी की हमारी इंदौर इकाई ने इसका विरोध किया और तत्काल इसे बंद कराया।

यह भी लगाए आरोप

एबीवीपी ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी के कार्यकर्ता अपने सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने हेतु इंदौर के अधिकतम परिसरों में जबरदस्ती छात्रों को सदस्यता दे रहे हैं। परिषद भविष्य में भी शिक्षा के मंदिरों में इस प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों का विरोध करेगी।

क्यों हो रहा यह विरोध

बीजेपी युवाओं पर अधिक ध्यान दे रही है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हाल ही में इंदौर में कहा था कि जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक करोड़ युवाओं को राजनीति में लाना है, इसलिए हमे युवाओं को सदस्य बनाना है। इसके चलते सभी कॉलेज जा रहे हैं, वहीं बीजेपी का इंदौर में टारगेट 11 से अधिक सदस्य बनाने का हो चुका है, अंतिम दो दिन बचे हैं, 25 सितंबर को सदस्यता खत्म हो जाएगी। इसके चलते सभी अधिक से अधिक टारगेट के लिए जुटे हैं।

एबीवीपी से आए हैं अधिकांश बीजेपी नेता

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हो, सीएम डॉ. मोहन यादव या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, यह भी एबीवीपी में रह चुके हें। खुद वीडी शर्मा एबीवीपी में रहे हैं और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव हो या नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे यह सभी एबीवीपी से ही आए हैं। एबीवीपी को बीजेपी अपनी छात्र ईकाई के रूप में बताती है हालांकि खुद परिषद खुद को संघ की शाखा बताता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • ABVP
  • MP BJP
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एबीवीपी
  • BJP Membership Campaign
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • होलकर साइंस कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा