इंदौर एसीपी येवले ने VRS के लिए आवेदन दिया, स्पाइनल की समस्या बताई वजह, पुलिस महकमे में आला अधिकारियों से कहा-सुनी की चर्चा
Jitendra Shrivastava | Oct 06, 2023, 24:00 IST
इंदौर एसीपी येवले ने VRS के लिए आवेदन दिया, स्पाइनल की समस्या बताई वजह, पुलिस महकमे में आला अधिकारियों से कहा-सुनी की चर्चा
इंदौर एसीपी हीरानगर धैर्यशील येवले ने पुलिस महकम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए शुक्रवार शाम को आवेदन कर दिया है।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर एसीपी हीरानगर धैर्यशील येवले ने पुलिस महकम से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए शुक्रवार, 6 सितंबर की शाम को आवेदन कर दिया है। यह आवेदन पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के पास पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि वह स्पाइनल (बैकबोन) समस्या के चलते परेशान थे और इसी स्वाथ्यगत समस्या के कारण से यह आवेदन दिया है। हालांकि, पुलिस महकमे में आला अधिकारियों से मनुमटाव की बात चल रही है। लगातार कहा जा रहा था कि आपकी थानों पर मॉनीटरिंग सही नहीं है और केस डायरियां सही नहीं है। इन बातों के चलते उन्होंने यह आवेदन दे दिया।
पुलिस आयुक्त ने की आवेदन मिलने की पुष्टि
पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने 'द सूत्र' से चर्चा में कहा कि उनका वीआरएस का आवेदन प्राप्त हुआ है, इसमें आगे जो भी इन आवेदनों पर नियमानुसार विभागीय प्रक्रिया है, वह की जाएगी। येवले को अगस्त 2022 में राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।
1987 बैच के सब इंस्पैक्टर है येवले
येवले 1987 बैच के सब इंस्पैक्टर पर चयनित अधिकारी है। वह इंदौर में मल्हारगंज, पलासिया टीआई भी रहे हैं। वह पुलिस अधिकारी के साथ ही एक कवि के रूप में भी पुलिस महकमे में पहचान रखते हैं। बताया जाता है कि इंदौर में दो बार पहले भी उनका वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हुए थे।
गुंडों के जुलूस निकालने को लेकर हुआ था विवाद
निगम चुनाव के समय हीरानगर थाने में हुए विवाद के दौरान तत्कालीन अधिकारियों से गुंडों के जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ था और इसे उन्होंने टीआई का काम बताया था। इसी तरह एक बार उनके क्षेत्र के एक टीआई के देरी से आने पर सीनियर अधिकारी ने टीआई के साथ उन्हें भी बैठक से जाने का बोल दिया था, इस पर भी उन्होंन इस आदेश का विरोध किया था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari