इंदौर प्रशासन ने 30 करोड़ के अवैध प्लॉट बेचने वालों पर कराई FIR
Sanjay Gupta | Dec 18, 2024, 16:49 IST
Indore administration lodged FIR against those selling illegal plots
इंदौर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब, अपर कलेक्टर गौरव बैनल की कोर्ट ने 6 नए मामलों में 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए हैं।
इंदौर जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने 17 मामलों में पहले एफआईआर दर्ज कराई थी, अब अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल की कोर्ट ने 6 और मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसमें 13 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मुहिम चलाकर अवैध कॉलोनी काटने और बिक्री करने वालों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। इसी के तहत जांच कराकर सौ से ज्यादा मामलों में अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ अपर कलेक्टर गौरव बैनल की कोर्ट में केस दर्ज किए गए। इसके बाद सुनवाई कर फैसले किए जा रहे हैं। इसमें अभी तक 17 मामलो में केस दर्ज करने के आदेश हुए थे और अब 6 मामलों में केस दर्ज करने के फिर आदेश दिए गए।
जिन छह मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश हुए हैं। इसमें सामने आया है कि आरोपियों ने कुल 5.629 हेक्टेयर में 187 भूखंड काटकर बेच डाले हैं। इनकी कीमत 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इनके खिलाफ केस के आदेश हुए हैं।
![Indore administration]()
अवैध कॉलोनाइजर के हौंसले इतने बुलंद है कि वह यहां पर बिना मंजूरियों के ना केवल प्लॉट काट रहे हैं, बल्कि इनके सौदा करने के साथ ही इनकी रजिस्ट्री भी करा रहे हैं। वह भी भारी संख्या में। किसी जगह एक-एक साल में ही 40-50 रजिस्ट्री सामने आ रही है तो किसी ने एक साल में ही 25-30 रजिस्ट्री करा दी है। इस तरह अवैध तरीके से बिक्री करके यह धन कमा रहे हैं। प्रशासन अब इन सर्वे नंबर के आगे अवैध कॉलोनी भी दर्ज करा रहा है।
चल रहे हैं 100 से ज्यादा केस
30 करोड़ से ज्यादा के 187 प्लॉट बेचे
- भिचौली हप्सी के उमरीखेड़ा गांव में कैलाश पिता कालूराम शर्मा ने 1.877 हेक्टेयर में 16 भूखंड़ बेचे, तेजाजी नगर थाने में केस।
- भिचौली हप्सी के बिहाड़िया गांव में सचिन पिता अशोक पाटीदार ने 0.150 हेक्टेयर में 41 भूखंड बेचे, खुडैल थाने में केस।
- बिहाडिया गांव में ही सत्यनारायण, राधाबाई, कैलाश, बलराम, कैलाशचंद्र, बलराम, भागवंतीबाई, कैलाश ने करीब ढाई हेक्टेयर में 43 भूखंड बेचे। इन पर खुडैल थाने में केस।
- बिहाड़िया में ही शुभम ने 0.300 हेक्टेयर में 28 भूखंड बेचे, इन पर भी खुडैल थाने में केस।
- महू के नेउगुराडिया गांव में किशोरीलाल ने 0.300 हेक्टेयर में 25 प्लाट बेचे। किशनगंज थाने में केस।
- महू के ही पिपल्या लौहार में मुकेश, गणेश, सपनीश ने एक हेक्टेयर में 34 भूखंड बेचे, सिमरोल थाने में केस किया।
Indore administration
जमकर करा रहे रजिस्ट्री
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari