बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग करने गए इंदौर के अद्वैत पांच दिन से लापता

Pawan Modiya | Aug 11, 2026, 18:42 IST
Share
इंदौर का लाल लापता
इंदौर का लाल लापता

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु में लापता हैं। वे शिवगंगे पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। आखिरी बार उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में अकेले जाते देखा गया। पुलिस और प्रशासन CCTV समेत कई माध्यमों से तलाश कर रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर के अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु में ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए।
  • वे शिवगंगे पहाड़ियों पर अकेले जाते हुए आखिरी बार दिखे थे।
  • इसके बाद उनका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।
  • पुलिस और स्थानीय प्रशासन उनकी तलाश कर रहे हैं।
  • मामले में CCTV फुटेज और दूसरी जानकारियां खंगाली जा रही हैं।

मंगेतर से हुई थी आखिरी बात

बेंगलुरु के नेलमंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रेकिंग पर गए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और SDRF की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

शुक्रवार सुबह पहाड़ी पर जाने से पहले अद्वैत ने करीब 8:30 बजे अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। तभी से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

बाइक से तलहटी तक पहुंचे

पुलिस जांच में सामने आया है कि अद्वैत किराए की बाइक से शिवगंगे पहाड़ियों की तलहटी तक पहुंचे थे। उन्होंने बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी की और पैदल पहाड़ी की तरफ चले गए। रास्ते में करीब 10 CCTV कैमरों में उन्हें पहाड़ी की ओर जाते देखा गया। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार से स्थानीय पुलिस, SDRF, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से पहाड़ी और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बैग और स्वेटर मिला

तलाशी अभियान के दौरान रविवार को पुलिस को प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास अद्वैत का शोल्डर बैग और स्वेटर मिला। इसके बावजूद उनका अब तक पता नहीं चल सका है।

पहाड़ी की आखिरी लोकेशन

पुलिस के मुताबिक अद्वैत की आखिरी लोकेशन मुजराई विभाग के अंतर्गत आने वाले ईश्वर मंदिर के पास मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में दर्शन के बाद वे शांताला पॉइंट की तरफ गए होंगे।

पथरीला और खतरनाक इलाका

शिवगंगे पहाड़ियों का इलाका पथरीला और ऊबड़-खाबड़ है। यहां ग्रेनाइट की चट्टानों के बीच संकरे रास्ते और कई जगह खड़ी चढ़ाई है। बारिश के दौरान रास्तों पर फिसलन और बढ़ जाती है। इस वजह से पुलिस हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अद्वैत प्रतिबंधित शांताला पॉइंट तक कैसे पहुंचे और वहां क्या हुआ। फिलहाल किसी हादसे या अन्य घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

लैपटॉप में मिली सर्च हिस्ट्री

अद्वैत के लापता होने के बाद पुलिस ने उनके घर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री में कुछ ऐसी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के एंगल को भी जांच में शामिल किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सिर्फ सर्च हिस्ट्री के आधार पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस अब मोबाइल, लैपटॉप, CCTV फुटेज, आखिरी लोकेशन और पहाड़ी से मिले सामान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि CCTV में पहाड़ी की ओर जाते दिखने के बाद अद्वैत आखिर कहां गए और प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास उनका बैग और स्वेटर कैसे पहुंचा।

परिवार में मां-बेटा ही, पिता की मौत

अद्वैत परिवार के इकलौते बेटे हैं। उनके पिता प्रमोद उपाध्याय इंदौर में प्रोफेसर थे। साल 2016 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल परिवार में अद्वैत और उनकी मां ही हैं। अद्वैत लंबे समय से बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले वे सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल भी रह चुके हैं।

बेटे के लापता होने के बाद अद्वैत की मां बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बेटे के गायब होने के बाद से उन्हें लगातार उसकी चिंता सता रही है। उनका कहना है कि बेंगलुरु पुलिस के पास जितनी जानकारी है, उतनी ही जानकारी परिवार के पास भी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे इस स्थिति में ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिंहस्थ 2028 से पहले एमपी में होटल कारोबार में उछाल, जुड़ेंगे 2500 नए कमरे

इंदौर-भोपाल समेत पांच नए निर्यात केंद्र बनेंगे, छोटे उद्योगों को होगा सीधा फायदा

इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस

150 साल पुराने ट्रैक से ऐतिहासिक इमारतों तक, इंदौर की रेलवे कहानी होगी संरक्षित

Tags:
  • इंदौर
  • आत्महत्या
  • इंजीनियर
  • बेंगलुरु
  • मंगेतर
  • लैपटॉप
  • ट्रेकिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि