इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस

Sanjay Gupta | Published:
Share
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा

इंदौर नगर निगम ने अपनी आर्थिक हालत सुधारने के लिए अब एक लाख रुपए तक की राशि चेक से लेने से मना कर दिया है। अब करदाताओं को इसके बदले में अन्य तरीकों से राशि देना होगी। वजह है कि करदाताओं के चेक लगातार बाउंस हो रहे हैं।

इंदौर नगर निगम ने अब एक लाख राशि तक का भुगतान चेक से लेने से इंकार कर दिया है। इसके बदले अब करदाताओं को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, डीडी व अन्य भुगतान के विकल्प चुनने होंगे। निगमायुक्त (आईएएस क्षितिज सिंघल) की मंजूरी से अपर आयुक्त राजस्व ने आदेश जारी किया है।

यह आदेश दिया गया

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में ऑनलाइन भुगतान, यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड जैसे सुरक्षित व तत्काल भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि इन सिस्टम के जरिए एक लाख से अधिक भुगतान को लेकर सीमा होती है और अधिकांश करदाताओं को इसकी जानकारी नहीं है।

इसलिए एक लाख से अधिक के भुगतान में चेक स्वीकार किए जाएंगे लेकिन इससे कम राशि के भुगतान के लिए चेक नहीं लिए जाएंगे। यह भुगतान अब केवल नकद, ऑनलाइन भुगतान, डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ही स्वीकार होंगे।

ee299b86-095
ee299b86-095

यह बनी है वजह: 37 करोड़ के चेक बाउंस

इंदौर में हर साल एक हजार करोड़ से अधिक का टैक्स राजस्व मिलता है। वहीं, बीते सवा साल में ही 37 करोड़ राशि के 3266 चेक बाउंस हो गए। इसमें 15-15 रुपए के भुगतान के चेक तक हैं।

इस वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से 30 जून तक ही 566 चेक (6.50 करोड़ राशि के) बाउंस हो गए। अपर आयुक्त आकाश सिंह का कहना है कि चेक बाउंस होने के बाद कई लोगों ने राशि जमा ही नहीं कराई। इससे निगम के राजस्व पर असर हो रहा है।

इधर हो रहा विरोध

उधर कांग्रेस ने इसे करदाता विरोधी फैसला करार दिया है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसे मनमाना फैसला करार दिया। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने कहा कि यह तुगलकी फरमान है और अपर आयुक्त स्तर पर यह आदेश नहीं हो सकता है।

इसका फैसला एमआईसी और निगम परिषद की मंजूरी से ही हो सकता है। यह केवल प्रशासनिक आदेश से लागू नहीं हो सकता है। साथ ही यह संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन है। वहीं चेक बाउंस होने की स्थिति में पहले से ही धारा 138 के तहत केस की प्रक्रिया होती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर

इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस

इंदौर नगर निगम में नामांतरण घोटाला! आधी रात अधिकारियों की ID से संपत्ति खातों में हेरफेर

इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • आईएएस क्षितिज सिंघल
  • शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे
  • चिंटू चौकसे
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान
भोपाल मास्टर प्लान 2027: पहली सुनवाई में ही बवाल, अधिकारी नदारद! कहां थे जिम्मेदार?

By Atul Dwivedi

भोपाल मास्टर प्लान 2027: पहली सुनवाई में ही बवाल, अधिकारी नदारद! कहां थे जिम्मेदार?
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना

By Amresh Kushwaha

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज