इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस
Sanjay Gupta | Jul 29, 2026, 16:26 IST
राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप
इंदौर नगर निगम के MIC मेंबर और वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप एक विधवा महिला ने हाईकोर्ट इंदौर में याचिका दाखिल कर लगाए हैं। इसमें निगमायुक्त, जोन 10 के भवन अधिकारी को भी पक्षकार बनाया गया है।
INDORE. तिलकनगर एरिया में रहने वाली विधवा महिला ने MIC मेंबर व वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह महिला मंगलश्री अपार्टमेंट में वन बीएचके के फ्लैट में रहती है। नगर निगम ने 11 जुलाई को इसे सीज किया है। इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाते हुए यह आरोप लगे हैं। अधिवक्ता अजय मिश्रा ने तर्क रखे। इस पर बुधवार को जस्टिस संदीप भट्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिका में आरोप है कि उनके द्वारा 16 सितंबर 25 को कर्ज लेकर यह फ्लैट लिया गया। लेकिन बाद में राजेश उदावत आए और धमकाया गया। इसमें पता चला कि यह फ्लैट उदावत अपनी डॉक्टर बेटी के क्लिनिक के लिए लेना चाहते थे। लेकिन जब डील नहीं जमी तो सौदा निरस्त हो गया और यह फ्लैट महिला ने खरीद लिया। यहां पर उन्होंने महिलाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स सिखाने का काम शुरू किया।
महिला ने आरोप लगाए हैं कि उदावत ने पहले दबाव बनाने के लिए जोन 10 के भवन अधिकारी के जरिए 26 अप्रैल को नोटिस दिलवाया। इसमें कहा गया कि निर्माण गलत किया गया। इस पर निगम में नोटिस पर जवाब दिया गया और बताया कि उन्होंने फ्लैट नहीं बनाया, यह तो बिल्डर ने बनाया। इस पर निगम अधिकारी ने कहा कि नोटिस गलती से आ गया।
![rajesh-udawat]()
याचिका में कहा गया है कि इसके बाद उदावत नहीं माने और फिर उन्होंने 27 जून को दूसरा नोटिस दिलवाया। यह नोटिस आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि करने को लेकर था। महिला ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के संबंध में इस तरह के प्रतिबंध नहीं है और वहीं कॉलोनी में ही आवासीय भवन में क्लिनिक, पार्लर सभी कुछ संचालित है। लेकिन उन्हें ही नोटिस दिया गया। इसकी शिकायत कलेक्टर इंदौर को भी की। लेकिन इसी बीच निगम की टीम ने 11 जुलाई को फ्लैट ही सील कर दिया। यह सब उदावत के दबाव के कारण हुआ।
![95ba18b7-6aa]()
इस मामले में निगम की तेजी चौंकाने वाली है। एक के बाद एक नोटिस और वह भी अलग-अलग कारण से। इसके बाद नोटिस के 15 दिन में ही विधवा महिला जिसके दो बच्चे हैं। उनके फ्लैट को सील कर दिया गया। जबकि पूरे शहर में इस तरह की गतिविधियां हो रही है। आवासीय प्लॉट पर तो होटल, व्यावसायिक मल्टी तक बनी है।
![8d400d69-c23]()
उदावत ने इस मामले में 'द सूत्र' से कहा कि मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है। रहवासियों ने निगमायुक्त से जनसुनवाई में शिकायत की थी और इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
इंदौर नगर निगम में नामांतरण घोटाला! आधी रात अधिकारियों की ID से संपत्ति खातों में हेरफेर
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम
इंदौर नगर निगम को झटका, शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को छुट्टी के दिन हाईकोर्ट से स्टे
इंदौर नगर निगम के विशेष सम्मेलन में कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे, बीजेपी काले कपड़े पहने पहुंची
फ्लैट के लिए धमका रहे उदावत
पहले अवैध निर्माण का नोटिस जारी कराया
rajesh-udawat
इसके बाद दूसरा नोटिस और फिर सील किया
95ba18b7-6aa
पूरे शहर में चल रही गतिविधियां
8d400d69-c23
क्या बोल रहे हैं उदावत
ये भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में मुश्किल में बड़े अधिकारी, ईडी की गिरफ्त में अभय राठौर ले रहा नाम
इंदौर नगर निगम को झटका, शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को छुट्टी के दिन हाईकोर्ट से स्टे
इंदौर नगर निगम के विशेष सम्मेलन में कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे, बीजेपी काले कपड़े पहने पहुंची
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari