इंदौर नगर निगम को झटका, शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को छुट्टी के दिन हाईकोर्ट से स्टे

Sanjay Gupta | Apr 26, 2026, 14:05 IST
Share
indore shivaji market hc stay 120 shops
indore shivaji market hc stay 120 shops

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 120 दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। छुट्टी के दिन हुई सुनवाई में कोर्ट ने दुकानदारों को अपील के लिए समय दिया। इससे नगर निगम की कार्रवाई फिलहाल रुक गई है।

News In Short

  • शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को हटाने का आदेश दिया गया है।
  • दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
  • छुट्टी के दिन स्पेशल बेंच ने सुनवाई की।
  • कोर्ट ने रिमूवल कार्रवाई पर स्टे दिया है।
  • दुकानदारों को अपील के लिए साल दिन का समय दिया गया है।

News In Short

इंदौर नगर निगम ने शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को अन्य जगह पर दुकान देकर यहां से खाली करने के आदेश दिए थे। बेदखली आदेश के तहत प्रशासन द्वारा इसके आदेश भी हो गए।

इस पर दुकानदारों को 22 अप्रैल को नोटिस दिया गया था कि तीन दिन में रिमूवल कार्रवाई होगी। इसके विरोध में दुकानदारों ने अधिवक्ता मनीष यादव के जरिए याचिका दायर की थी।

इस पर छुट्टी के दिन रविवार 26 अप्रैल को जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच में स्पेशल सुनवाई हुई। सभी तर्क सुनने के बाद स्टे दे दिया गया।

70aa93e4-61e
70aa93e4-61e

हाईकोर्ट में यह तर्क रखे गए

अधिवक्ता मनीष यादव ने तर्क रखते हुए कहा कि यह सालों से यहां जमे हुए दुकानदार हैं। इन्हें रिमूवल का नोटिस देकर हटाया जा रहा है। इन्हें अपील के लिए भी समय नहीं मिला है।

वहीं नगर निगम की ओर से तर्क दिया गया कि एनजीटी का आदेश है और कान्ह नदी की सफाई के लिए यह जरूरी है। इन्हें अन्य जगह पर दुकान दी है। हमने कैविएट भी लगाई है ऐसे में स्टे नहीं दिया जाए।

वहीं जस्टिस ने सभी तर्क सुनने के बाद कहा कि अपील के लिए तो समय दिया जा सकता है। संबंधित पक्षकार दुकानदार निचले आदेश के खिलाफ उच्च अधिकारी के पास अपील कर सकते हैं।

025480cd-dde
025480cd-dde

सात दिन में लगाना होगी अपील

बेदखली आदेश के खिलाफ अब दुकानदारों को उच्च स्तर पर अपील करना होगी। हाईकोर्ट ने उन्हें आदेश के बाद सात दिन का समय दिया है। यानी अगले रविवार के पहले उच्च अधिकारी के पास अपील करना होगी। वहां पर सभी पक्ष सुनने के बाद उच्च अधिकारी द्वारा फैसला लिया जाएगा।

उधर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

उधर कांग्रेस में निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भी निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रिमूवल कार्रवाई की आशंका में चौकसे व अन्य कांग्रेसी रविवार सुबह ही दुकान के बाहर धरना देने पहुंच गए थे।

इसके चलते जो सुबह रिमूवल होना थी वह नहीं हो सकी। वहीं बाद में हाईकोर्ट में याचिका लगी और स्टे हो गया। इससे दुकानदारों को अभी राहत मिल गई है। अपील के निराकरण तक दुकानदारों को स्टे रहेगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

भूपेश बघेल और कांग्रेस ने क्यों रोकी ईडी की जांच ; सांसद ने विदेशी फंडिंग पर दागे सवाल

एमपी न्यूज: विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को : नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश न्यूज: कर्मचारियों का वेतन मामला SC पहुंचा, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

साइबर ठगी के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा कदम, 5 IAS सहित 8 अफसरों की बनाई स्पेशल टीम

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • हाईकोर्ट
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच