इंदौर नगर निगम के विशेष सम्मेलन में कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे, बीजेपी काले कपड़े पहने पहुंची

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore nigam meeting bjp black clothes row
indore nigam meeting bjp black clothes row

इंदौर नगर निगम के विशेष सम्मेलन में सियासी घमासान देखने को मिला है। बीजेपी पार्षद काले कपड़े पहनकर पहुंचे, जबकि कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद वंदे मातरम् विवाद के बाद नहीं आए। सदन में नारेबाजी और हंगामा हुआ।

News In Short

  • नारी शक्ति वंदन पर इंदौर निगम में विशेष सम्मेलन बुलाया गया था।
  • महिला आरक्षण बिल खारिज होने के बाद बीजेपी ने विरोध जताया है।
  • बीजेपी पार्षद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे।
  • कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद सदन में नहीं आए।
  • विशेष सम्मेलन के दौरान सदन में नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला है।

News In Detail

इंदौर नगर निगम का विशेष सदन 18 अप्रैल को बुलाया गया है। सम्मेलन वैसे खासकर केंद्र सरकार को धन्यवाद देने के प्रस्ताव के साथ बुलाया गया था। वहीं, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल खारिज हो गया, तो प्रस्ताव में कांग्रेस को महिला-विरोधी होने की बात कही गई। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया है।

b191ae40-fe9
b191ae40-fe9


काले कपड़े पहनकर पहुंचे बीजेपी पार्षद

सदन में विरोध के स्वरूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी के सभी पार्षद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। महापौर ने कहा कि यह एक स्वर्णिम पल हो सकता था लेकिन कांग्रेस ने इस अधिनियम का विरोध कर ऐतिहासिक भूल की है।

इस कानून के पास नहीं होने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का विरोध करते हैं और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा जाता है। महापौर ने कहा कि यह निंदा प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

c8904f53-ee1
c8904f53-ee1


इधर कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद नहीं पहुंचे

उधर निगम के बजट सत्र में 08 अप्रैल को वंदे मातरम् गायन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों ने इस विशेष सदन से दूरी बना ली है। इसमें खासकर नजरें फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान पर थीं। वहीं, दोनों पार्षद ही नहीं पहुंचीं।

साथ ही अन्य मुस्लिम पार्षद भी नहीं पहुंचे। इसमें रुखसाना दस्तक, सुनेहरा अंसारी और शाहीन खान शामिल थे। वहीं कांग्रेस के गिनती के सात पार्षद ही सदन में पहुंचे।

0feffb45-b0c
0feffb45-b0c


फिर हुई नारेबाजी, हंगामा

सदन में फिर से हंगामा और नारेबाजी हुई। इंदौर बीजेपी ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला-विरोधी है और गद्दार है। साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगे। उधर कांग्रेस से चिंटू चौकसे ने कहा कि यह महिलाओं के अधिकार छीनने वाला संविधान के खिलाफ बिल था।

वहीं राजू भदौरिया ने वंदे मातरम् पर हुए विवाद पर सदन में कहा कि हम आपसे ज्यादा कट्टर हिंदू हैं। वहीं बीजेपी पार्षद कमल वाघेला ने कहा कि कांग्रेस बताए कि वंदे मातरम् का विरोध करने वाले दोनों पार्षदों पर क्या कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर में वंदे मातरम् का विरोध करने वालीं दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस के नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी, अब नजरें जांच कमेटी पर

इंदौर वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश

वंदे मातरम् विवाद में दिग्विजय सिंह बोले - यह बीजेपी का कुटिल षड्यंत्र

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • केंद्र सरकार
  • इंदौर बीजेपी
  • चिंटू चौकसे
  • राजू भदौरिया
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • वंदे मातरम
  • फौजिया शेख
  • रुबीना इकबाल खान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर