इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप

Vishwanath Singh | May 29, 2025, 17:38 IST
Share
The Sootr
The Sootr

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में जो शहर व मध्यप्रदेश के बड़े लोग शामिल हैं उनमें प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), संरक्षक गिरीश अग्रवाल, प्रमुख परामर्शदाता प्रेमचंद गोयल, प्रमुख सलाहकार संतोष गोयल आदि शामिल हैं।

इंदौर में कुलीनों की संस्था श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति विवादों के घेरे में आ गई है। इसके अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर अवैध होने के आरोप लगे हैं। यह खुलासा तब हुआ, जबकि एक सदस्य ने अग्रवाल समाज के लोगों के बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उसके बाद विवाद इतना बड़ा कि इसमें समाज के वर्तमान अध्यक्ष से लेकर पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी भी कूद पड़े। फिर क्या था सभी ने मिलकर अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी के ही अवैध होने के आरोप लगा डाले और माना भी कि संस्था के संविधान के मुताबिक चुनाव नहीं हुए। फिर एक पक्ष ने कोर्ट जाने की धमकी दे डाली। उसके बाद अध्यक्ष सहित संस्था के अन्य लोग बुधवार को प्रमुख संरक्षक और मप्र के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल के पास पहुंचे।

यह प्रमुख लोग हैं इस संस्था में

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में जो शहर व मध्यप्रदेश के बड़े लोग शामिल हैं उनमें प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), संरक्षक गिरीश अग्रवाल, प्रमुख परामर्शदाता प्रेमचंद गोयल, प्रमुख सलाहकार संतोष गोयल, चेरयमेन सदस्यता व उत्सव समिति अरविन्द बागड़ी, प्रमुख समन्वयक संजय बांकड़ा, प्रमुख समन्वयक सेवा प्रकल्प किशोर गोयल, निवृतमान अध्यक्ष गोविन्द सिंघल, पूर्व अध्यक्ष राम ऐरन, गणेश गोयल, पीडी अग्रवाल (महू), कुलभुषण मित्तल (कुक्की) शामिल हैं।

The Sootr
The Sootr


अग्रवाल समाज की इस कार्यकारिणी पर उठे सवाल

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में अध्यक्ष राजेश बंसल (पंप), उपाध्यक्ष नारायण अग्रवाल (420 पापड़), महामंत्री पवन सिंघल (क्रेन), महिला उपाध्यक्ष पुष्पा किशन गुप्ता, संयोजक नवीन बागडी, सहमंत्री अरविन्द अग्रवाल (वेल्यूअर), कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (इंजि.), सह संयोजक प्रयोग गर्ग हैं। वहीं, कार्यकारिणी में दिनेश बंसल (जूनी इन्दौर), रितेश मित्तल (बारदान), महेश अगवाल (वेल्युअर), मनोज अग्रवाल (अन्नपूर्णा) संदीप गोयल (ऑटो), नितिन अग्रवाल (एयरपोर्ट), राजेश मित्तल (मालवा मिल), संजय बद्रुका (प्रापटी), केके गोयल (कान्ट्रेक्टर), शरद गोयल (जनपद) और महिला कार्यकारणी पिंकी रवि अग्रवाल, राधा राजेन्द्र अग्रवाल व प्रज्ञा निलेश अग्रवाल शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के ये बड़े लोग भी जुड़े हैं

संस्था के सलाहकार मंडल में अविनाश अग्रवाल (ओएस्टर), संजय अग्रवाल (नखराली ढाणी), नितिन अग्रवाल (महू), प्रवेश अग्रवाल (सोम्या ग्रुप), विनोद सिंघानिया, जगदीश अग्रवाल (बाबाश्री), प्रकाश अग्रवाल (मोमबत्ती), मदन अग्रवाल (गरोठ), नीतिन अग्रवाल (अपेक्स) के अलावा संरक्षक एवं मार्गदर्शक टीकमचंद गर्ग (केटी), दिनेश मित्तल (मित्तल कॉर्प.), पवन सिंघानिया (मोयरा), सुभाष अग्रवाल (बजरंग आईल), विष्णु बिंदल निलेश अग्रवाल (सजन प्रभा), ओमप्रकाश बंसल (पंप), सीताराम मित्तल (नीमच वाला), बालकिशन छाबछरिया (बल्लु भैया) भी जुड़े हैं।

अग्रवाल समाज के 7 हजार लोगाें की संस्था, 140 से ज्यादा संगठन

इंदौर में अग्रवाल समाज की जनसंख्या लगभग 1 लाख है। वहीं, समाज की प्रमुख संस्था मानी जाने वाली श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में वर्तमान में करीब 7 हजार सदस्य हैं। वहीं, इस संस्था के बैनर तले समाज के ही अलग–अलग करीब 140 से ज्यादा संगठन समाजहित में काम कर रहे हैं।

विनोद अग्रवाल बोले समाज के कार्यक्रमों में आना बंद कर दूंगा

केंद्रीय समिति में हो रही गड़बड़ियों को लेकर उद्योगपति विनोद अग्रवाल भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने चिमनबाग मैदान पर सार्वजनिक मंच से कहा था कि संस्था में संविधान के अनुसार काम करें। सारा हिसाब–किताब व्यवस्थित करें। ऐसा नहीं किया तो मैं अग्रवाल समाज के कार्यक्रमों में आना बंद कर दूंगा। इसके बावजूद सदस्यों ने नहीं सुनी और फर्जीवाड़ा जारी रखा।

यह खबर भी पढ़ें...AK-47 और विस्फोटकों के साथ नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार

विनोद अग्रवाल के साथ फिर हुई बैठक

अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव कराए जाने को लेकर बुधवार को एक बार फिर उद्योगपति विनोद अग्रवाल के साथ कुछ सदस्यों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि संविधान के मुताबिक सारे दस्तावेजों को ठीक किया जाए और फिर चुनाव करवाए जाएं। ऐसा बताते हैं कि ज्वाइंट सेक्रेटरी अरविंद वैल्यूअर ने इसकी जिम्मेदारी ली और 3 महीने में चुनाव करवाने का वादा किया। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में भी चुनाव को लेकर सदस्यों ने आपत्ति ली थी। तब भी विनाेद अग्रवाल को इन्हीं लोगों ने भरोसा दिलाया था कि 3 महीने में सबकुछ ठीक करके चुनाव करवा लिए जाएंगे। उस बात को भी 8 महीने हो गए, लेकिन अभी तक चुनाव नहीं करवाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...CBSE का नया नियम, अब पहली-दूसरी क्लास में नहीं होगी ABCD की पढ़ाई

बीजेपी की तिरंगा यात्रा से शुरू हुआ पूरा विवाद

असल में यह पूरा विवाद बीजेपी द्वारा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से निकाली गई तिरंगा यात्रा और राजपूत समाज की तिरंगा यात्रा की खबर से शुरू हुआ था। इसको लेकर जितेंद्र अग्रवाल ने राजपूत समाज के लिए लिखा था कि एक छोटे से समाज ने अपनी तिरंगा यात्रा निकालकर समाज के स्वाभिमान का परिचय दिया है। इसके विपरीत अग्रवाल समाज ने केवल एक राजनीतिक दल (बीजेपी) का अनुसरण कर उसको तोक–ताक की नीयत से समाजजनों को झोंका और आकाओं की नजर में अपने अपने नंबर बढ़वाए। उस पार्टी से केवल एक पार्षद का टिकिट के अलावा कुछ भी जुटा नहीं सके।

the sootr
the sootr


अध्यक्ष बोले, पूर्व अध्यक्षों ने की गड़बड़ी

इसके बाद श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के वर्तमान अध्यक्ष राजेश बंसल ने लिखा कि समिति के चुनाव 7 अगस्त 2024 को विधिवत रूप से घोषित हो गए थे। सभी 21 प्रत्याशियों के नामांकन जमा हो गए थे, किंतु रजिस्ट्रार महोदय के यहां आज तक पूर्व अध्यक्षों ने ना तो ऑडिट रिपोर्ट पेश की और ना ही पुराने संविधान से चुनाव करवाए। इसका दोषी क्या वर्तमान अध्यक्ष या केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व कार्यकारिणी है। जबकि मेरे एवं मेरे पदाधिकारी, कार्यकारिणी द्वारा 85 लाख रुपए की एफडी देकर चुनाव घोषित कर दिए। पूर्व अध्यक्षों से निवेदन है सार्वजनिक मंच या समाज के किसी कार्यक्रम में वर्तमान केंद्रीय समिति की बॉडी को चुनाव नहीं करवाने का दोषी बताएं और पहले अपने कार्यकालों का लेखा-जोखा समझें। अग्रवाल परिषद के शपथ विधि समारोह में भी एक पूर्व अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय समिति के चुनाव नहीं करवाने के लिए टीका टिप्पणी करी गई। वह भी पहले स्वयं अपने को देखें, उनके समय से ही अगर यह सब कानूनन हुआ होता तो आज यह नौबत नहीं आती।

the sootr
the sootr


संजय गोयल बोले संस्था अध्यक्ष अवैध

इसके बाद संजय गोयल ने लिखा कि मैं, राजू राधे राधे और प्रतीक चमन सिंघल ने चुनाव घोषित होने के बाद दसियों बार चुनाव अधिकारियों, अध्यक्ष, सचिव व समस्त पदाधिकारीगण को मौखिक और लिखित रूप में साधारण सभा करवाने और वर्तमान संविधान अवैध होने के बारे में अवगत करवाया। यह भी कहा कि नामांकन फीस इतनी अधिक है कि एक आम अग्र बंधु चुनाव लड़ने की सोच ही नहीं सकता। यह भी कहा कि आप चुनाव को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दो। ताकि साधारण सभा बुलवाकर संविधान में संशोधन करवा सकें। परंतु कुछ लोगों की पद लोलुपता और हठधर्मिता के चलते अप्रिय परिस्थितियों का सामना पूरे समाज को उठाना पड़ा।

the sootr
the sootr


पूर्व अध्यक्ष सिंघल ने चुनाव नहीं करवाने के लगाए आरोप

इसके बाद पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंघल ने लिखा कि वर्तमान अध्यक्ष राजेश बंसल ने सही लिखा और सही कहा। हमारे पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव करवाने की जवाबदारी ली थी। जिसको आज एक साल होने जा रहा है। इस समाज का क्या होगा। कुछ देर बाद उन्होंने वो मैसेज डिलीट भी कर दिए।

यह खबर भी पढ़ें...विधानसभा में ‘ गायब ’ हुआ सवाल : सिस्टम के खेल में दबी विधायक की आवाज

इन सवालों के जरिए घेरा अध्यक्ष व कार्यकारिणी को

संजय गोयल ने यह प्रमुख प्रश्न भी उठाए। जिसमें पूछा कि चुनाव करवाने के पहले साधारण सभा क्यों नहीं करवाई गई? नामांकन फीस इतनी अधिक क्यों रखी गई? सोसाइटी ने जब पुराने संविधान के आधार पर चुनाव करने का आदेश दे दिया था, तो चुनाव करने की जल्दबाजी क्यों की गई?

the sootr
the sootr


कोर्ट के आदेश का भी नहीं हुआ पालन

समाज के प्रतीक सिंघल ने द सूत्र को बताया कि श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव संविधान के मुताबिक कराए जाने को लेकर हम पिछले साल हाईकोर्ट गए थे। वहां से आदेश हुए थे, उसके बाद रजिस्ट्रार भोपाल, इंदौर और अध्यक्ष सहित सभी को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें कहा गया था कि संविधान के मुताबिक चुनाव करवाए जाएं। अगस्त 2024 में चुनाव हो जाने थे, लेकिन 10 महीने हाे गए अभी तक कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं किया गया।

the sootr
the sootr


अध्यक्ष चुनाव से नहीं बन सकता, फिर भी बना रहे

समाज के संजय धन्नालाल गोयल ने द सूत्र को बताया कि श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति 1992 में बनी थी। उसके संविधान के मुताबिक केवल 7 पदों पर चुनाव होना था, जिसमें अध्यक्ष के पद का चुनाव ही नहीं हो सकता। वार्षिक सदस्य नहीं बनाए जा सके। इसके बावजूद पिछले 15 साल में मनमर्जी करते हुए 21 सदस्य बना लिए और रिकॉर्ड भी रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा नहीं करवाया। पिछले साल जब हमने सूचना के अधिकारी में जानकारी निकाली तो सारे घोटाले सामने आ गए। संस्था में जो भी परिवर्तन किए गए उसको लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई जानकारी नहीं दी गई। यहां तक की ऑडिट तक नहीं करवाया। हमने लिखित में आग्रह किया कि साधारण सभा बुलवाई जाए और संशोधन किया जाए। उस पर कोई अमल नहीं किया तो हम हाई कोर्ट चले गए।

the sootr
the sootr


अभी तक के चुनाव संविधान पर नहीं समाज के विश्वास पर हुए

इस मामले में श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के वर्तमान अध्यक्ष राजेश बंसल से जब द सूत्र ने सवाल किए तो उनका कहना था कि संस्था के दस्तावेजों को अपडेट किया जा रहा है और संविधान संशोधन आदि की कार्रवाई रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में चल रही है। अगले लगभग 15 दिनों में कार्रवाई पूरी हो जाएगी। पूर्व अध्यक्षों ने संविधान का पालन कर चुनाव नहीं करवाए। अभी तक जो भी चुनाव हुए हैं वह विश्वास पर होते आए हैं। आगामी दो महीनों में चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संभवत: अगस्त 2025 को चुनाव कराए जा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें...लड़की के नाम से आया मैसेज... और 41 लाख लुटा बैठा कारोबारी



Tags:
  • इंदौर
  • चुनाव
  • अग्रवाल समाज
  • अवैध
  • संविधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा