कृषि मंत्री के आदेश पर इंदौर एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. भरत सिंह को तत्काल पद से हटाने के आदेश
Sanjay Gupta | Jul 11, 2025, 13:35 IST
indore agriculture collage dean
इंदौर कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. भरत सिंह को छात्रों के लंबे संघर्ष के बाद पद से हटाने का आदेश भोपाल से दिया गया है। कृषि मंत्री के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है।
इंदौर एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. भरत सिंह के खिलाफ छात्रों के चल रही लंबी लड़ाई आखिर रंग लाई। डीन को हटाने के आदेश भोपाल से हो गए हैं। साथ ही इनके खिलाफ विस्तृत जांच भी की जाएगी। कृषि मंत्री के आदेश पर विभाग से यह पत्र जारी हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में कलेक्टर द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट में भी डीन के खिलाफ बातें लिखी गई थीं। लंबी मांग के बाद भी कुलपति ने डीन को नहीं हटाया था। अब इस मामले में सरकारी आदेश ही हो गए हैं। वहीं NEYU के राधे जाट और रंजीत किसनवंशी ने इसे कृषि छात्रों की जीत बताया है।
खबर यह भी...इंदौर-देवास महाजाम पर विवादित तर्क रखने वाली वकील हाईकोर्ट में मौजूद थीं, NHAI ने वही हटा दिया
पत्र में लिखा गया है कि डीन डॉ. सिंह के खिलाफ राजभवन, सीएम कार्यालय, मंत्री, सीएस कार्यालय आदि के जरिए प्राप्त शिकायतों पर मप्र शासन स्तर से जांच समिति गठित हुई थी। शिकायतें समिति को दी गई थीं। इसकी जांच में डीन डॉ. भरत सिंह को प्रथमदृष्टा दोषी पाया गया। इसका प्रतिवेदन विभाग को मिला है। इस पर मंत्री किसान कल्याण व कृषि विभाग ने आदेश दिए हैं कि डीन को तत्काल वहां से हटाया जाए ताकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की निष्पक्षता, गोपनीयता बरकरार रहे।
यह आदेश कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही आवाज़ और शिकायतों का परिणाम है। डॉ. भरत सिंह पर कैंपस को राजनीति का अखाड़ा बनाने, छात्रों को चिन्हित करके पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने, महिला प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे। कृषि महाविद्यालय इंदौर के छात्रों ने कहा कि हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं और इसे छात्र-युवाओं की आवाज़ और एकजुट संघर्ष की जीत मानते हैं। यह हमारी उस लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसमें हमने शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। हमारी सरकार से प्रार्थना है कि इंदौर कृषि महाविद्यालय में नया अधिष्ठाता योग्यता और ईमानदारी के आधार पर नियुक्त किया जाए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
indore agriculture college news | indore agriculture college | news of Indore Agricultural College | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी | indore news hindi
यह हुए हैं आदेश
मप्र किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग के उप सचिव संतोष वर्मा ने इस संबंध में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के कुलसचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि- प्रस्ताव बनाकर डीन डॉ. भरत सिंह को अन्य किसी एग्रीकल्चर कॉलेज में या फिर कृषि यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर किया जाए। साथ ही विस्तृत जांच प्रतिवेदन भी पेश किया जाए।
मामले की गंभीरता, जांच में दोषी पाए गए
एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. भरत सिंह का मामला 5 पॉइंट्स में
| |
छात्रों ने उठाई थी डीन के खिलाफ जांच की मांग
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
indore agriculture college news | indore agriculture college | news of Indore Agricultural College | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी | indore news hindi
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari