अहिल्यापथ योजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, भू-अर्जन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Amresh Kushwaha | Sept 30, 2024, 18:37 IST
अहिल्यापथ के विरोध में किसान
इंदौर में अहिल्यापथ योजना के खिलाफ किसानों ने चार घंटे तक धरना दिया। साथ ही भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग की। इसके लिए भू-अर्जन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
इंदौर जिले के किसानों ने अहिल्यापथ योजना (Ahilyapath Yojana) के खिलाफ एकजुट होकर सुपर कॉरिडोर (Super Corridor) पर चार घंटे का जोरदार धरना दिया। यह प्रदर्शन इंदौर विकास प्राधिकरण (Indore Development Authority) द्वारा भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) के विरोध में हुआ। इसमें हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों का कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी और कृषि भूमि (Ancestral and Agricultural Land) किसी भी योजना के लिए नहीं देंगे।
अहिल्यापथ योजना के तहत इंदौर जिले के नैनोद, रिजलाय, जम्मुडी हाप्सी, बड़ा बांगड़दा, बुडानिया, पालाखेडी, लिंबोदागारी, बरदरी, रेवती और भंवरासला गांवों की हजारों हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। इस योजना के तहत 15 किलोमीटर लंबी और 75 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए किसानों की जमीन ली जाएगी। प्राधिकरण का दावा है कि इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा, लेकिन किसानों का मानना है कि यह उनके हितों के खिलाफ है।
किसानों का आरोप है कि इंदौर विकास प्राधिकरण भू-माफिया की भूमिका निभा रहा है और उनकी उपजाऊ जमीन पर मुनाफाखोरी करने के लिए योजनाओं का नाम लेकर भूमि का अधिग्रहण कर रहा है।
धरना स्थल पर किसानों ने एक सभा का आयोजन किया। इसमें कई किसान नेताओं ने अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करते हुए हेम सिंह सिसोदिया, संतोष सुनेर, बबलू जाधव, हंसराज मंडलोई, राय सिंह चावड़ा एडवोकेट और अन्य वक्ताओं ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। उनका कहना है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक कि अहिल्यापथ योजना रद्द नहीं की जाती।
वक्ताओं ने इंदौर विकास प्राधिकरण पर जरूरत से अधिक भूमि अधिग्रहण करने और बाद में ऊंचे भाव पर बेचने का आरोप लगाया। किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्राधिकरण की मुनाफाखोरी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे।
धरना-प्रदर्शन के समापन पर किसानों ने इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संयुक्त किसान मोर्चा और अहिल्यापथ संघर्ष समिति ने अहिल्यापथ योजना को तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अगले चरण के आंदोलन में और अधिक ताकत के साथ जुटेंगे और प्राधिकरण का घेराव करेंगे।
भूमि अधिग्रहण का विरोध
किसानों का आरोप है कि इंदौर विकास प्राधिकरण भू-माफिया की भूमिका निभा रहा है और उनकी उपजाऊ जमीन पर मुनाफाखोरी करने के लिए योजनाओं का नाम लेकर भूमि का अधिग्रहण कर रहा है।
धरना स्थल पर किया गया सभा का आयोजन
अधिक भूमि अधिग्रहण के लगे आरोप
भू-अर्जन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By