एयरपोर्ट विस्तार पर पहले सांसद लालवानी की मांग, अब पूर्व सांसद महाजन की CM को चिट्ठी

Sanjay Gupta | Jul 17, 2026, 12:00 IST
Share
indore airport sumitra mahajan letter cm
indore airport sumitra mahajan letter cm

एयरपोर्ट विकास को लेकर जो मांग सांसद शंकर लालवानी ने एक दिन पहले 15 जुलाई को सीएम डॉ. मोहन यादव से मंच से की, उसी पर अब पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने चिट्ठी लिख दी। इसे अब आगे श्रेय की राजनीति क रूप में देखा जा रहा है।

इंदौर के एयरपोर्ट का विस्तार होना है। इसके लिए लंबे समय से मास्टर प्लान बना हुआ है। लेकिन काम धीमी रप्तार से चल रहा है। आगे सिंहस्थ 2028 की वजह से यात्रियों की संख्या बढे़गी।

जिसके चलते एयरपोर्ट के विस्तार की मांग तेज होने के साथ-साथ इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। सांसद शंकर लालवानी ने 15 जुलाई को सीएम डॉ. मोहन यादव से मंच पर जो मांग की। उसी पर अब पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने भी चिट्ठी लिखी है।

WhatsApp Image
WhatsApp Image

WhatsApp Image
WhatsApp Image

महाजन ने क्या लिखी चिट्ठी

महाजन ने 16 जुलाई को यह चिट्ठी सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी है। इसमें कहा गया कि यह प्रदेश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। समाचार में पढ़ा कि उज्जैन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। मैंने इसके विस्तार के लिए बहुत प्रयास किए। इसके चलते कई काम हुए। आगे विस्तार के लिए जमीन की मांग की गई है। विकास के लिए सर्वे होने के बाद भी शासन की ओर से आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरा निवेदन है कि विस्तार के लिए जमीन शीघ्र एयरपोर्ट अथारिटी को हस्तांतरित की जाए।

सांसद लालवानी ने क्या रखी थी बात

उधर 15 जुलाई को जब एयरपोर्ट पर इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ, तब सीएम मंच पर थे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि एयरपोर्ट इंदौर की क्षमता 40 लाख यात्रियों की है और इस साल 43 लाख यात्रियों ने इंदौर से सफर किया। ऐेसे में अब विस्तार की जरूरत है। आगे सिंहस्थ है और इंदौर के आसपास औद्योगिक सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार है इसमें नया टर्मिनल प्रस्तावित है, टैक्सी वे, नए एयर स्ट्रिप जो बोइंग जैसे बड़े विमान के लिए जरूरी है, इन सभी के लिए 143 एकड़ जमीन चाहिए, इसके लिए अधिाकरियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। यह जमीन जल्द मिल जाएगी तो सिंहस्थ के पहले टर्मिनल का शुभारंभ हो सकेगा।

क्यों लिखी महाजन ने चिट्ठी

अब राजनीतिक गलियारे में बात उठ रही है कि आखिर पूर्व सांसद ने चिट्ठी क्यों लिखी। इसकी मांग तो वर्तमान सांसद उठा चुके हैं और एयरपोर्ट अथारिटी की बैठकों में भी यह बात हो रही है। इस चिट्ठी को राजनीतिक नजरिए से और आगे भविष्य में श्रेय की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

महाजन 8 बार लगातार सांसद रही

महाजन साल 1989 में पहली बार इंदौर सांसद बनी। इसके बाद वह लगातार 8 बार जीती और लोकसभा स्पीकर भी बनी। लेकिन साल 2019 में उनकी सक्रिय राजनीति पर विराम लग गया और टिकट शंकर लालवानी को मिला, वह रिकार्ड वोट से जीते। इसके बाद 2024 में लालवानी फिर जीते।

ये भी पढ़ें...

एमपी में बढ़ेगा जल संकट? ज्यादा बारिश होने के बाद भी घट जाएगा नदियों का पानी

अब ट्रेन में गूंजेंगी शहनाईयां, शादी-पार्टी के लिए बुक कर सकेंगे पूरी रेल गाड़ी

ब्राह्मण-ठाकुर आज भी करते हैं भेदभाव- जाति विवाद पर प्रतिमा बागरी

आज एमपी को बड़ा रेलवे का तोहफा, एमपी के 13 रेलवे स्टेशनों का होगा रीडेवलपमेंट

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • सांसद शंकर लालवानी
  • सुमित्रा महाजन
  • राजनीति
  • एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग