भूमाफियाओं से घिरी इंदौर की अयोध्यापुरी में पूर्व सचिव लखोटिया को ही संस्था से नोटिस

Sanjay Gupta | Feb 04, 2026, 22:03 IST
Share
Notice from the organization to former secretary Lakhotiya in Ayodhyapuri of Indore surrounded by land mafia
Photograph: (the sootr)

इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी में फिर मचा बवाल। भूमाफियाओं के साये के बीच पूर्व सचिव लखोटिया को प्लॉट विवाद में नोटिस जारी, सहकारिता विभाग की जांच तेज।

NEWS IN SHORT

  • इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी में भूमि माफियाओं से जुड़े विवादों का नया मोड़ आया है।
  • देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था ने पूर्व सचिव लखोटिया को नोटिस भेजा।
  • लखोटिया ने नोटिस को परेशान करने की साजिश बताया और अपनी रजिस्ट्री प्रक्रिया को सही ठहराया।
  • सहकारिता विभाग द्वारा सदस्यता सूची और प्लॉट दस्तावेजों की बार-बार जांच की जा रही है।
  • यह वही कॉलोनी है, जहां भूमाफियाओं पर पहले भी कलेक्टर मनीष सिंह ने कार्रवाई की थी।

NEWS IN DETAIL

INDORE. सालों से भूमाफियाओं से घिरी देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था की अयोध्यापुरी कॉलोनी में नया विवाद हो गया है। पूर्व सचिव लखोटिया को ही प्लॉट को लेकर संस्था ने नोटिस जारी कर दिया है।

यह नोटिस जारी किया गया

यह नोटिस संस्था के उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने जारी किया गया है। यह नोटिस संस्था के पूर्व सचिव विमला लखोटिया के नाम पर जारी हुआ है, जिनके पास संस्था का प्लॉट नंबर 128 है।

नोटिस में कहा गया है कि प्लॉट व संस्था के संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ निरीक्षण के लिए संस्था के दफ्तर में सात दिन के अंदर उपस्थित होइए। दस्तावेजों का निरीक्षण संचालक मंडल की बैठक में लिया जाकर सर्वसहमति से फैसला लेकर उपायुक्त सहकारिता इंदौर को दिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें..

इंदौर लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को थाने में लगानी होगी हाजिरी, ऐसे मिली जमानत

इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर

क्यों दिया गया नोटिस

सहकारिता विभाग द्वारा लगातार संस्था के मूल सदस्यों और उनके प्लॉट को लेकर जांच की जा रही है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं और खासकर सदस्यता सूची विवादित है। इसकी पूर्व में भी जांच कराई गई थी। इसमें एक ही परिवार में कई सदस्यों के पास प्लॉट की बात आई थी। इन्हीं विवादों में लखोटिया भी उलझी हैं।

क्या बोल रहे लखोटिया

उधर गौरीशंकर लखोटिया का इस मामले में कहना है कि यह बेवजह का परेशान करने का खेल है। कई बार जांच हो चुकी है और यह प्लॉट वैध है। मैंने ही इस प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया हुआ है, जिससे रोकने के लिए यह नोटिस किया गया है। इसकी जरूरत ही नहीं थी, केवल एनओसी देने और जांच के नाम पर सहकारिता से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने की मंशा है।

संस्था की जमीन पर भूमाफियाओं पर हो चुका केस

यह वही संस्था और कॉलोनी है जिसमें भू माफिया अभियान के तहत तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा केस दर्ज कराए गए थे। इसमें भूमाफिया दीपक मद्दा के साथ सुरेंद्र संघवी व अन्य पर केस हुए थे। तब संस्था के 369 प्लाटधारकों ने अपने प्लॉट पर कब्जा लिया था। लेकिन अभी भी कॉलोनी वैध नहीं हुई है। इसे लेकर भूमाफियाओं ने निगम में आपत्ति लगा दी थी।

यह खबरें भी पढ़ें..

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत इंदौर में बोलीं- भागीरथपुरा पर हाथ जोड़कर माफी मांगे सरकार

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

Tags:
  • इंदौर
  • भ्रष्टाचार
  • सहकारिता विभाग
  • भूमाफिया
  • नोटिस
  • कलेक्टर मनीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज