पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
Aman Vaishnav | Jun 30, 2026, 10:20 IST
पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन
इंदौर से बदनावर लाते समय परिजन ने जिस युवक को मृत समझ लिया था, पोस्टमार्टम से ठीक पहले डॉक्टर की जांच में उसकी धड़कन चलती मिली। इसके बाद उसे तुरंत ICU में भर्ती कराया गया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- बदनावर के बटवाड़िया गांव का प्रकाश सड़क हादसे में घायल हो गया था।
- परिजन उसे इंदौर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नहीं सुधरी।
- डॉक्टरों ने बचने की संभावना कम बताई थी।
- लौटते समय रास्ते में प्रकाश की सांसें थमती दिखीं।
- परिजन उसे मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए, जहां जांच में हल्की धड़कन मिली।
हादसे में हुआ था गंभीर घायल
स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बदनावर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देखते हुए रविवार सुबह उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
गांव ले जाते में रास्ते में बंद हुई सांसें
इसके बाद सोमवार को परिजन उसे लेकर गांव वापस लौटने लगे। रास्ते में प्रकाश की सांसें उखड़ने लगीं। डर के मारे परिजन ने मान लिया कि उसकी मौत हो चुकी है। वे सीधे उसे बदनावर सिविल अस्पताल ले गए ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सके।
कागजी प्रक्रिया से पहले मिली धड़कन
बिना देर किए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए परिजन उसे फिर से निजी अस्पताल ले गए। प्रकाश को सरदार पटेल अस्पताल पिटगारा की आईसीयू में भर्ती कराया गया।
बदनावर सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्णपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
सरकारी अस्पताल ने छीनी मासूम की आंख, गलत ड्रॉप देने से गई रोशनी!
डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं
ऑफिस से बिस्किट घर ले गया चपरासी! अधिकारियों ने भ्रष्टाचारी कहकर नौकरी से निकाला
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
By VINAY VERMA
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
By Ramanand Tiwari
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
By Amresh Kushwaha
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
By Ramanand Tiwari
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
By
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे
By Ramanand Tiwari
CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel