CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 29, 2026, 20:34 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, अमित शाह ने CM साय से की बात, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों को मदद का भरोसा, कटाई के वक्त कुदरत की मार, छत्तीसगढ़ में धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता, EOW-ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी समेत छत्तीसगढ़ बड़ी खबरें।

चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, अमित शाह ने CM साय से की बात, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों को मदद का भरोसा

रायपुर। चक्रवात अर्नब को लेकर केंद्र सरकार ने चार राज्यों में सतर्कता बढ़ाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर बात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मौसम और संभावित नुकसान की जानकारी ली। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कटाई के वक्त कुदरत की मार, छत्तीसगढ़ में धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए यह समय बेहद अहम है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसान जल्द से जल्द कटाई का काम पूरा करना चाहते हैं। लेकिन इसी बीच मौसम में आए बदलाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। अर्नब तूफान के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EOW-ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ EOW ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं वापस कर दी हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ गृह विभाग को लौटाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी है। इनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी इस सूची में हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षा समीक्षा के बाद बदलाव की जानकारी दी है। यह फैसला बस्तर में बदली सुरक्षा परिस्थितियों से जोड़ा गया है। हालांकि, गृह विभाग का आदेश जारी होना बाकी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई

बलरामपुर। स्कूल में बच्चों को कौन-सी किताब पढ़ाई जा रही है? यह सवाल बलरामपुर जिले में उठ खड़ा हुआ है। यहां एक स्कूल में आसाराम बापू से जुड़ी किताब बांटने का मामला सामने आया है। बच्चों के माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने शिक्षा विभाग में शिकायत भी की। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड: दोषियों को फांसी दो, मुझे बनाओ जल्लाद... संघ अध्यक्ष का सीएम-गृहमंत्री को पत्र

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस संघ अध्यक्ष ने फांसी की मांग की है। उन्होंने तीन लोगों को मृत्युदंड देने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। संघ अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने खुद जल्लाद बनने की इच्छा भी जताई है। दीवान ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजकर यह प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि वह इस काम के बदले कोई पैसा नहीं लेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रसोई का बजट बिगड़ा : छत्तीसगढ़ में 30 से 40 रुपए तक महंगी हुई चावल की कई किस्में, जानें ताजा भाव

छत्तीसगढ़ में चावल की कई लोकप्रिय किस्में 20 से 40 रुपए किलो महंगी हुई हैं। भिलाई और दुर्ग के बाजारों में इसका असर साफ दिख रहा है। कभी 70 रुपए में मिलने वाला अब्बा हुजूर चावल अब 110 रुपए किलो है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। फिर यहां चावल इतना महंगा क्यों हो रहा है? इसकी वजह दूसरे राज्यों से आने वाली सप्लाई बताई जा रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बालोद में पेन खरीदने निकली 13 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, आधी रात को बेहोश मिली बच्ची

बालोद जिले में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पेन खरीदने के लिए घर से निकली 13 साल की बच्ची को तीन युवक बहला-डराकर एक मकान में ले गए। वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रही। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुशासन में लगा घूसखोरी का कीड़ा, काम के बदले घूस मांगने में राजस्व, स्कूल शिक्षा और गृह मंत्रालय आगे

रायपुर। सरकारी दफ्तर में जमीन का काम हो या भुगतान से जुड़ी फाइल। कई बार लोगों को अपना काम कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत करनी पड़ती है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसे मामले लगातार सामने आए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के आंकड़े इसकी जानकारी देते हैं। वर्ष 2021 से 28 मई 2026 तक प्रदेश में रिश्वतखोरी के 154 मामलों में ट्रैप कार्रवाई की गई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र की तुलना में कम मिल रही छत्तीसगढ़िया अधिकारी- कर्मचारियों को सैलरी, दिवाली से पहले भत्ता-एरियर्स देने सरकार पर दबाव

रायपुर। दिवाली नजदीक है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की नजर राज्य सरकार पर टिकी है। कर्मचारी चाहते हैं कि त्योहार से पहले उन्हें महंगाई भत्ते (DA) का बकाया पैसा मिल जाए। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Tags:
  • चक्रवात अर्नब
  • छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट
  • अमित शाह विष्णुदेव साय बातचीत
  • छत्तीसगढ़ धान फसल संकट
  • ईओडब्ल्यू एसीबी प्रशासनिक फेरबदल
  • छत्तीसगढ़ नेताओं की सुरक्षा
  • बलरामपुर स्कूल विवाद
  • सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड
  • Cyclone Arnab Alert
  • Chhattisgarh EOW ACB Transfer
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट