इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धरा ऐसा गेटअप, सभी चौंक गए

Sanjay Gupta | Mar 18, 2025, 23:21 IST
Share
indore bajrabattu Program Minister Kailash Vijayvargiya Getup
indore bajrabattu Program Minister Kailash Vijayvargiya Getup

इंदौर में आयोजित बजरबट्टू सम्मेलन में इस बार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने नए रूप से सभी को चौंका दिया। मंगलवार को हुए सम्मेलन में मंत्री विजयवर्गीय ने प्रयागराज महाकुंभ की संस्कृति और एकता को दर्शाते हुए फलाहारी बाबा के रूप में नजर आए।

इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बजरबट्‌टू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बार कौन से किरदार में होंगे। इस पर सभी की नजरें थी। जब वह मेकअप रूम से बाहर आए तो नया गेटअप सामने आया।

महामंडलेशवर के रूप में आए सामने विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल बजरबट्‌टू सम्मेलन में अलग ही वेशभूषा में शामिल हुए। मंत्री विजयवर्गीय ने इस बार हाल ही संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ की संस्कृति एवं एकता को दर्शाते हुए श्री पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का रूप अपनाया। इसके बाद निकाली गई फाग यात्रा में विशेष रथ पर राधा कृष्ण रास नृत्य, रासलीला करते शामिल हुए। इसके पहले कैलाश विजयवर्गीय सचिन तेंदुलकर, यमराज, चाचा चौधरी, भगवान विष्णु, चाणक्य, जादूगर जैसे कई किरदारों में नजर आ चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Rangpanchmi : इंदौर की परंपरागत रंगपंचमी की गेर की तैयारियां पूरी, भारी पुलिस बल, ड्रोन होगा तैनात

यह बोले मंत्री विजयवर्गीय

बजरबट्‌टू महोत्सव से पहले मीडिया से बातचीत में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, इंदौर तो त्योहारों का ही शहर है। यहां रंगपंचमी उत्साह के साथ मनाई जाती है। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कहीं और इस तरह का रंगपंचमी उत्सव मनाया जाता होगा। पूरा शहर मानो सड़कों पर उतर आता है, लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, कोई किसी को पहचानता तक नहीं, फिर भी सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं। यह इस शहर की खूबसूरती है कि यहां के लोग इसे दिल से प्यार करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Rangpanchmi : इंदौर में निकलेगी गेर, CM मोहन यादव सहित NRI भी करेंगे शिरकत

आयोजकों ने दी जानकारी

हिंद मालवा के संयोजक अशोक चौहान चांदू, आयोजक भूपेन्द्र सिंह केसरी अध्यक्ष गिरीश जैन, ललित सी. जैन अजय लाहोटी ने बताया कि मंगलवार को छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज थाने के पास अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन एवं शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

सदन में मजेदार नोकझोंक, शेखावत बोले- शोले के ठाकुर हैं विजयवर्गीय, CM से कर दी यह अपील

शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लोग लापता, 8 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Minister Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • रंगपंचमी
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • बजरबट्टू सम्मेलन इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि