इंदौर बैंक लूट: 6.64 लाख की लूट करने वाला बर्खास्‍त फौजी गिरफ्तार

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
thesootr

इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक में गोली चलाकर लूट करने वाले को पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। फौज से बर्खास्‍त आरोपी अरुण सिंह मैनपुरी में मामा के घर पर छुपा था। पुलिस ने उसके रिश्‍तेदारों के घर तलाशी अभियान चलाया था...

INDORE. स्कीम-54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो दिन पहले मंगलवार,16 जुलाई को 6 लाख 64 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बर्खास्त फौजी अरुण सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अजय सिंह को गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी से उसके मामा के घर से पकड़ा। डीसीपी जोन 2 अभिनव विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टी की है।

बरसाती पहनकर कैश काउंटर पर गोली चलाकर की थी लूट

6 लाख 64 हजार रुपये लूटने वाला बर्खास्त फौजी रिश्तेदारों के घर में फरारी काट रहा था। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई है। विजयनगर थाना अंतर्गत आने वाले स्कीम-54 में पीएनबी में मंगलवार शाम बरसाती पहनकर घुसे बदमाश ने कैश काउंटर पर गोली चलाकर 6 लाख 64 हजार रुपए लूट लिए थे।

अरुण सिंह 2006 तक सेना में पदस्थ रहा है

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अरुणसिंह को चिन्हित किया और घर से दबिश देकर 3 लाख रुपए बरामद कर लिए। ग्राम कालुआ तिलपुर अलीगंज एटा निवासी अरुणसिंह 2006 तक सेना में पदस्थ रहा है। बर्खास्त होने के बाद वह गार्ड की नौकरी करने लगा था। अरुण सिंह के ऊपर कर्जा होने से उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

बहन के घर से भी पुलिस पहुंचने के पहले फरार हुआ

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी अरुण सिंह के पास लाइसेंसी बंदूक थी। बुधवार को अरुण सिंह यूपी में रहने वाली बहन के घर से भी पुलिस पहुंचने के पहले फरार हो गया था। पुलिस की दो टीम ने रिश्तेदारों के घरों पर छानबीन शुरु की तो मैनपुरी में रहने वाले मामा के घर पर गुरुवार शाम मिल गया।

Tags:
  • इंदौर बैंक लूट
  • बर्खास्‍त फौजी गिरफ्तार
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के

By Neel Tiwari

शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन

By Sourabh Bhatnagar

जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन
रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट

By Umeshwari Baghel

रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट
राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: इस पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान का सबसे दिलचस्प मुकाबला: इस पंचायत में उतरे रिकॉर्ड 43 प्रत्याशी, तय चुनाव चिन्ह भी पड़ गए कम
द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया

By Sanjay Gupta

द सूत्र की खबर के बाद PSC ने जारी की संशोधित सूचना, ओबीसी विवाद के बीच पदों का वितरण हटाया