इंदौर बावड़ी कांड में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और सचिव बरी, कोर्ट ने कहा पुलिस ने नहीं की सही जांच

Sanjay Gupta | Apr 03, 2025, 19:10 IST
Share
Indore Beleshwar Temple Incident
Indore Beleshwar Temple Incident

इंदौर में श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में अदालत ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी को दोषमुक्त कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों को गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया था।

इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में 30 मार्च 2023 में हुए दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की मौत के मामले में दोनों आरोपी दोषमुक्त हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी को गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया था। दोनों आरोपियों की एक साल चले ट्रायल के बाद गुरुवार को जिला कोर्ट से दोषमुक्त कर दिया गया है।

33 गवाहों की गवाही के बाद फैसला

इंदौर के बावड़ी हादसे के मामले में गलानी और सबनानी के अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह बैस द्वारा केस लड़ा गया। उन्होंने इस मामले में 33 गवाह पेश किए और इसमें यह सामने आया कि आसपास रहने वालों को और किसी को भी नहीं पता था कि मंदिर में बावड़ी है। ऐसे में इन पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों की कोई गलती नहीं है। इन्हें बेवजह आरोपी बनाया गया है। यह दोनों को मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट के बाद मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया और तभी से वह जेल में है। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश जितेंद्र सिंह कुशवाहा की कोर्ट ने दोनों को आरोपमुक्त करते हुए जेल से रिहा करने के आदेश दिए।

ये खबर भी पढ़ें...

ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पराई औरत से संबंध का आरोप पति के खिलाफ क्रूरता

निगम और पुलिस पर टिप्पणी

इस मामले में जिला कोर्ट ने नगर निगम और पुलिस की विवेचना को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निगम ने काम में लापरवाही बरती लेकिन किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा भी विवेचना सही से नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP विधायक भगवान दास सबनानी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीसी शर्मा की चुनाव याचिका खारिज

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ इंदौर में 30 मार्च 2023 को श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हुई थी।

✅ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी पर गैर इरादतन हत्या का आरोप था।

✅ एक साल तक चले ट्रायल के बाद जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

✅ मामले में 33 गवाहों की गवाही के बाद कोर्ट ने आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया।

✅ कोर्ट ने निगम और पुलिस की विवेचना पर टिप्पणी की, लापरवाही का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़ें...

गुना CMHO की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पद पर रहने लायक नहीं ये अधिकारी, जानें मामला

MP वालों को दे रहे महंगी, लेकिन दूसरे राज्यों को कम रेट में बेच रहे बिजलीम

मध्य प्रदेश | इंदौर न्यूज | इंदौर पुलिस | Indore News | इंदौर बेलेश्वर मंदिर घटना | श्री बेलेश्वर मंदिर इंदौर | इंदौर बावड़ी मंदिर हादसा

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • श्री बेलेश्वर मंदिर इंदौर
  • इंदौर बावड़ी मंदिर हादसा
  • इंदौर बेलेश्वर मंदिर घटना
  • गैर इरादतन हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती