इंदौर भागीरथपुरा कांड में अब कुश्ती पहलवान की मौत, अब तक 29वीं

Sanjay Gupta | Jan 27, 2026, 23:26 IST
Share
bhagheerathpura death
Photograph: (thesootr)

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से खूबचंद की मौत हो गई। यह 29वीं मौत है। खूबचंद उल्टी-दस्त से 15 दिन से पीड़ित थे। सरकार ने 23 मौतों का ऑडिट किया।

News In Shirt

  • भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 29 मौतें हो चुकी हैं।
  • पहलवान गन्नूदास की मौत उल्टी-दस्त से हुई, 15 दिन से पीड़ित थे।
  • गन्नूदास मिल मजदूर और कुश्ती के विजेता थे।
  • हाईकोर्ट में भागीरथपुरा मौतों पर सुनवाई की गई।
  • सरकार ने 23 मौतों का आडिट किया, 16 डायरिया से जुड़ी थीं।

News In Detail

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मंगलवार 27 जनवरी को 29वीं मौत हो गई। कोरी समाज धर्मशाला के पास रहने वाले खूबचंद पिता गन्नूदास (63) का निधन हुआ है। वह कई कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता रहे हैं और पहलवान थे। बीते 15 दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा में अब 16 मौत मानी, हाईकोर्ट ने डेथ आडिट पर उठाए सवाल

इंदौर में लिव इन विवाद में युवक ने घर में घुसकर युवती के भाई, मां के साथ खुद को मारे चाकू, युवक की मौत

उल्टी-दस्त से हुई मौत

खूबचंद पिछले 15 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें भागीरथपुरा के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया था। उन्हें मेडिसिन दी गई थी। मंगलवार सुबह भी उल्टी-दस्त हुए तो परिजन उन्हें केंद्र पर लेकर गए। वहां उन्हें फिर दवाइयां दी गई। घर जाने के बाद शाम को उल्टी हुई और मौत हो गई। वह मिल मजदूर भी थे ।

ये खबरें भी पढ़ें...

UGC इक्विटी पॉलिसी 2026 पर इंदौर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है विवाद

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

हाईकोर्ट में सुनवाई, मौतों पर चर्चा

इसके पहले मंगलवार को हाईकोर्ट में करीब दो घंटे तक भागीरथपुरा कांड को लेकर सुनवाई हुई। इसमें मौतों के आंकड़ों पर ही लंबी बहस हुई। इसमें शासन ने बताया कि 23 मौतों का आडिट किया है और इसमें 16 मौत डायरिया से मानी गई है। बाकी पांच मौतों का आडिट होना बाकी है। इस पर हाईकोर्ट ने ही पूरी रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए।

खासकर इसमें उपयोग किए गए शब्द वर्बल आटोप्सी पर आपत्ति ली गई। ऐसा कोई शब्द नहीं होता है, लेकिन यह डेथ आडिट में मेंशन है। वहीं इसमें अब मौतों के ठोस कारणों और मौत को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई