इंदौर में लिव इन विवाद में युवक ने घर में घुसकर युवती के भाई, मां के साथ खुद को मारे चाकू, भाई की मौत

Sanjay Gupta | Jan 27, 2026, 12:54 IST
Share
indore live in relationship controversy..
indore live in relationship controversy..

इंदौर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई, जहां युवक ने प्रेम संबंधों के चलते युवती के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती के भाई की मौत हो गई और मां घायल है।

News In Short

  • लिव इन रिलेशनशिप के चलते विवाद: युवक वेदांत सोलंकी ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती के घर में घुसकर चाकू चलाए, जिसमें युवती के भाई की मौत हो गई।
  • चाकू से खुद को घायल किया: युवक ने बाद में खुद को भी चाकू मारा और पुलिस के आने तक घर में सोफे पर बैठा रहा।
  • डीसीपी का बयान: डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि युवक और युवती एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे, परिजनों के विरोध के चलते घटना घटी।
  • रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या: एरोड्रम थाना एरिया में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे संजय सिंह रावत की हत्या हुई, जिसका बाइक की टक्कर को लेकर विवाद था।
  • हमलावर गिरफ्तार: पुलिस ने देर रात दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने लोहे की राड और पत्थर से हमला किया था।

News In Detail

Indore News:इंदौर के एरोड्रम थाना एरिया में रविवार रात को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती के घर में घुसकर चाकू चलाए।

इसमें युवती के भाई की मौत हो गई है। बाद में उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल किया। पुलिस के आने तक घर में ही सोफे पर बैठा रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह हुई घटना

घटना एरोड्रम थाना एरिया में अंजनी नगर की है। इसमें वेदांत सोलंकी नाम का आरोपी युवक चाकू लेकर घर में घुस गया। उसने वहां विधान लुणावत और उसकी मां अनिता लुणावत को चाकू मार दिए।

इसमें मां घायल हुई और युवक विधान लुणावत की मौत हो गई। बाद में खुद को भी उसने पेट पर चाकू मारे। पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार किया, वह भी अस्पताल में भर्ती है।

डीसीपी ने बताया इसलिए हुई हत्या

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि युवती और आरोपी युवक एक साल से लिव इन रिलेशनशीप में थे। लेकिन परिजन इसके विरोध में थे। इसी बात पर आरोपी वेदांत सोलंकी चाकू लेकर लुणावत परिवार के घर में गया।

यहां परिजनों से चर्चा के दौरान कहासुनी बढ़ गई और उसने विधान लुणावत व उनकी मां अनिता पर चाकू मारे। इसमें विधान की मौत हो गई। उसने खुद को भी घायल कर लिया और अस्पताल में भर्ती है।

fcfd7f4b-a58
fcfd7f4b-a58

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या

MP Crime News:वहीं एरोड्रम थाना एरिया में ही एक और युवक की हत्या हुई, जो लॉ का छात्र था और रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा था। जानकारी के अनुसार, शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर से संजय सिंह रावत का चार बदमाशों से विवाद हो गया। इस पर बदमाशों ने संजय सिंह, उनके भांजे आरव सिंह और भाई तेजपाल सिंह पर हमला कर दिया।

परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, जहां संजय सिंह की मौत हो गई। तेजपाल ने बताया कि घर के पास गली में शराब पीने वाले बदमाशों से विवाद हो गया। आरोपी अपने साथियों के साथ लोहे की रॉड, पत्थर लेकर आए और हमला किया। बताया जाता है कि देर रात पुलिस दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दो कातिलों की लव स्टोरी: हत्या, जेल और शादी के बाद क्या है प्रिया-हनुमान का आगे का प्लान

बियर-बार में गर्लफ्रेंड की हत्या; शराब की बोतल से फोड़ा सिर, फिर गले लगाकर रोया प्रेमी

गोवंश की हत्या और सप्लाई का होगा पर्दाफाश, मास्टरमाइंड असलम कुरैशी पुलिस रिमांड पर

इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज 500 करोड़ की जमीन पर संभागायुक्त की चेतावनी के बाद भी अपर आयुक्त भटनागर ने दिया स्टे

Tags:
  • Indore News
  • MP Crime News
  • लिव इन रिलेशनशीप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग